ईयू परिषद के प्रमुख ने रूस छोड़ने के इच्छुक लोगों को शरण देने का सुझाव दिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 07, 2022

ब्रसेल्स|  यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल ने बुधवार को कहा कि यूरोपीय संघ के देशों को यूक्रेन के युद्धक्षेत्रों को छोड़ने की इच्छा रखने वाले रूसी सैनिकों को शरण देने के तरीकों पर विचार करना चाहिए।

उन्होंने कहा,‘‘ अगर आप अपने यूक्रेनी भाइयों और बहनों की हत्याओं में शामिल नहीं होना चाहते ,अगर आप अपराधी नहीं बनना चाहते तो अपने हथियार फेंक दीजिए, लड़ाई बंद कर दीजिए और युद्धक्षेत्र से चले जाइए।’’

हालांकि इसी प्रकार के विचार यूरोपीय संघ के कुछ सांसद पहले भी रख चुके हैं, अब मिशेल ने उनकी बात दोहराते हुए कहा कि रूस छोड़ने की इच्छा रखने वालों को शरण देना ‘‘ अच्छा विचार है,और हमें इस पर आगे बढ़ना चाहिए।

प्रमुख खबरें

LoC पर PoK की तरफ धमाके से 4 आतंकियों के चीथड़े उड़े, Indian Army ने बढ़ाई चौकसी

Ladakh के 28 रणनीतिक इलाकों की मैपिंग से बौखलाया China, भारत ने खारिज किया दावा

CRPF Recruitment: CRPF ने Head Constable और GD Constable के 521 पदों पर मांगे आवेदन, ऐसे करें अप्लाई

UP Congress में कुर्सी की लड़ाई जूते-चप्पल तक आई, Ajay Rai ने BJP में वापसी की टिकट कटाई!