भारत के खिलाफ कड़ा एक्शन लेना चाहता है यूरोपीय संघ, उनकी ही सरजमीं पर नजायज मांग का विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दिया करारा जवाब

By रेनू तिवारी | May 17, 2023

जहां यूरोप के देश रूस से प्रतिबंधों के कारण तेल नहीं खरीद पा रहे हैं वहीं दूसरी तरफ भारत अपनी विदेश नीति के कारण प्रतिबंधों के बावजूद भारी मात्रा में रूस से तेल खरीद रहा हैं। पाकिस्तान सहित कई देशों को ये बाद बिलकुल पच नहीं रही थी। समय-समय पर भारत के खिलाफ एक्शन लेने की मांग की गयी। यूरोप के कई देश लगातार प्रतिबंदों के बावजूद रूस से तेल खरीदने को लेकर भारत पर सेंशन्स लगाने की मांग करते रहे हैं। यह मांग एक बार फिर उठी और भारत ने इस तरह की नाजायज मांग का यूरोप को करारा जवाब दिया है।

 जयशंकर ने ब्रुसेल्स में कहा, "यूरोपीय संघ परिषद के नियमों को देखें। रूसी कच्चे तेल को तीसरे देश में काफी हद तक बदल दिया गया है और अब इसे रूसी के रूप में नहीं माना जाता है।  रूसी कच्चे तेल से भारतीय परिष्कृत उत्पादों के खिलाफ कार्रवाई के लिए मैं आपसे परिषद के नियमन 833/2014 को देखने का आग्रह करूंगा।" 

इसे भी पढ़ें: कर्नाटक का मुख्यमंत्री कौन? Rahul Gandhi से होगी सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार की मुलाकात, Karnataka के CM पद के लिए करेंगे फैसला

जयशंकर बांग्लादेश, स्वीडन और बेल्जियम को कवर करते हुए अपनी तीन देशों की यात्रा के अंतिम चरण में सोमवार को ब्रसेल्स पहुंचे। पहले के अवसरों पर, जयशंकर ने रूस से भारत के आयात का बचाव किया था, जबकि परोक्ष रूप से यूक्रेन में अपनी सैन्य कार्रवाई के मद्देनजर रूस के साथ अपने व्यापार को कम करने के लिए नई दिल्ली पर दबाव डालने के लिए पश्चिम की आलोचना की थी।

जयशंकर ने पिछले दिसंबर में अपनी जर्मन समकक्ष एनालेना बेयरबॉक के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा था कि किसी भी व्यापारिक देश की अपने व्यापार को बढ़ाने की वैध अपेक्षाएं हैं। रूस के साथ हमारा व्यापार बहुत छोटे स्तर पर है - यूरोपीय देशों की तुलना में $12-13 बिलियन। हमने रूसियों को उत्पादों का एक सेट भी दिया है... मुझे नहीं लगता कि लोगों को इसके अलावा और अधिक पढ़ना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: SI Junmoni Rabha Killed In Road Accident | नागांव में सड़क हादसे में असम की 'लेडी सिंघम' पुलिसकर्मी की मौत

उन्होंने कहा कि "मैं आपसे इन आंकड़ों को देखने का आग्रह करूंगा। 'रूस फॉसिल फ्यूल ट्रैकर' नामक एक वेबसाइट है जो आपको देश-दर-देश डेटा देगी कि कौन वास्तव में क्या आयात कर रहा है और मुझे संदेह है कि यह बहुत मददगार हो सकता है।

प्रमुख खबरें

वेनेजुएला में 126 साल में सबसे बड़ी तबाही, भारत ने दिया एक्शन का आदेश

शिवराज सिंह चौहान के बेटे ने किया मानहानि केस तो राहुल गांधी ने जताया खेद, जानें पूरा मामला

PM Modi के बाद अब Amit Shah राष्ट्रपति भवन पहुंचे, Cabinet Reshuffle पर फाइनल मुहर लगने की अटकलें!

Karnataka Govt का बड़ा प्रशासनिक सुधार, Praja Seva Department से बदलेगा Governance Model