iPhone Tech Tips: स्विच ऑफ iPhone को भी ट्रैक किया जा सकता है, जानें ये जबरदस्त ट्रिक

By दिव्यांशी भदौरिया | Dec 08, 2025

कई बार होता है कि हम अपना फोन कहीं रखकर भूल जाते हैं। अगर आपके आईफोन की बैटरी खत्म हो गई है और अचानक से वह स्विच ऑफ हो जाए तो इसे ढूंढने में काफी समस्या होती है। इसका सॉल्यूशन अब एपल ने निकाल दिया है। एपल के iPhone में फाइंड माई फीचर की सहायता से iPhone बंद होने के बाद भी उसे ट्रैक किया जा सकता है। बता दें कि, यह तकनीक ब्लूटूथ सिग्नल, आसपास मौजूद एपल डिवाइस और फाइंड माई नेटवर्क पर काम करती है। जिससे डिवाइस की आखिरी लोकेशन आपके पास पहुंच जाएगी।

iPhone यूजर्स को सलाह दी जाती है कि वे आज ही Find My iPhone फीचर को ऑन कर लें। इसके लिए सेटिंग्स में जाकर अपने नाम पर टैप करें, फिर Find My विकल्प चुनें और Find My iPhone को ऑन कर दें। यह फीचर ऑन होने के बाद आपका फोन बैटरी खत्म होने या स्विच ऑफ होने पर भी अपनी लोकेशन भेज सकता है।

Find My सेटिंग्स में एक और महत्वपूर्ण विकल्प होता है। Find My Network इसे सक्षम करने पर आपका iPhone आसपास मौजूद किसी भी नए या पुराने Apple डिवाइस से Bluetooth के माध्यम से जुड़कर अपनी लोकेशन लगातार अपडेट करता रहता है।

दूसरी डिवाइस में लोकेशन कैसे चेक करें

यदि आपका फोन कहीं खो जाए तो किसी दूसरे iPhone, iPad या Mac पर Find My एप खोलें या सीधे iCloud.com पर लॉगिन कर सकते हैं। जैसे ही डिवाइस से कनेक्शन बनेगा, आफको मैप पर उसकी आखिरी लोकेशन नजर आ जाएगी। इससे पता लग जाएगा कि आपकी डिवाइस कहां पर है। आपको बता दें कि, Find My एप में Lost Mode एक्टिव करने से आपका डिवाइस तुरंत रिमोटली लॉक हो जाएगा और स्क्रीन पर एक कस्टम मैसेज दिखता है। इसमें आप वैकल्पिक नंबर एड कर सकते हैं।

iPhone ऑन होते ही नोटिफिकेशन आएगा

जब आप Find My एप में Notify When Found भी ऑन कर लें। जैसे ही आपका आईफोन दोबारा ऑन होगा या नेटवर्क से जुड़ेगा, आपको जल्द ही नोटिफिकेशन मिलेगा। ऐसा करने से आप बार-बार मैप चेक करने की टेंशन से बच जाते हैं। 

प्रमुख खबरें

Exit Polls 2026 | पश्चिम बंगाल में कमल की आहट, दक्षिण में विजय का धमाका और केरल में बदलाव के संकेत

Narsimha Jayanti 2026: भक्त प्रह्लाद के लिए Lord Vishnu ने लिया था यह अवतार, जानें पूजा विधि और महत्व

उधारी का NATO और खाली कटोरा, अमेरिका-ईरान संघर्ष की तपिश Pakistan को खा रही हैं, आयात बिल ने बढ़ाई Shehbaz Sharif की चिंता

US Iran War | ठूंस-ठूंसकर भरे सूअर की तरह दम घुट रहा है, Donald Trump ने परमाणु समझौते तक ईरान की नाकेबंदी जारी रखने की धमकी दी