अनुच्छेद 370 हटाने के बाद भी कश्मीरी पंडित सुरक्षित नहीं तो सरकार को कठोर कदम उठाने चाहिएं : राउत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 13, 2022

मुंबई। मध्य कश्मीर में आतंकवादियों द्वारा एक कश्मीरी पंडित की गोली मारकर हत्या कर दिये जाने के एक दिन बाद शिवसेना के नेता संजय राउत ने शुक्रवार को कहा कि अनुच्छेद 370 निरस्त किये जाने के बाद भी यदि यह समुदाय सुरक्षित नहीं है तो केंद्र को कठोर कदम उठाने की आवश्यकता है। लश्कर-ए- तैयबा के दो आतंकवादियों ने बृहस्पतिवार को बडगाम जिले के एक सरकारी कार्यालय में घुसकर राहुल भट (35) नामक कश्मीरी पंडित की गोली मारकर हत्या कर दी थी। भट को कश्मीरी पंडित प्रवासियों के लिए विशेष रोजगार पैकेज के तहत चडूरा के तहसील कार्यालय में नौकरी मिली थी।

इसे भी पढ़ें: श्रीलंका के नए प्रधानमंत्री विक्रमसिंघे ने पदभार संभाला, विपक्ष ने सहयोग नहीं देने की घोषणा की

गृह मंत्री को इन घटनाओं को बहुत गंभीरता से लेना चाहिए।’’ उन्होंने सवाल खड़े किये कि आखिर सरकार क्या कर रही है, क्योंकि पाकिस्तान को हर समय दोषी नहीं ठहराया जा सकता। राउत ने कहा, ‘‘यदि अनुच्छेद 370 हटाने के बाद भी कश्मीरी पंडित और आम आदमी सुरक्षित नहीं है तो आपको कठिन कदम उठाने की आवश्यकता है। कश्मीरी पंडितों और कश्मीर समस्या का हल हनुमान चालीसा और मस्जिदों पर लाउडस्पीकर मुद्दे से नहीं हो सकता है। सरकार को इस मामले में व्यावहारिक होना होगा।

प्रमुख खबरें

PM Narendra Modi ने जनप्रतिनिधि के 25 साल पूरे होने पर जताया जनता का आभार

V-Neck से लेकर Off-Shoulder तक, गरबा ड्रेसेस की नेकलाइन के अनुसार अपनाएं ये Hairstyle

Flydubai विमान में घायल कैप्टन Smit Machhar की डेंटिस्ट ने बचाई जान

GE Aerospace ने HAL को सौंपे 4 नए F404 इंजन, Tejas Mk1A फ्लीट को मिलेगी मजबूती