Israel के सुरक्षा कवच पर अब अमेरिका को भी नहीं है भरोसा? वापस करेगा 2 Iron Dome

By अभिनय आकाश | Oct 20, 2023

अमेरिकी अधिकारी और कांग्रेस के एक सहयोगी ने कहा कि पेंटागन ने दो आयरन डोम मिसाइल रक्षा प्रणालियों को वापस भेजने की योजना बनाई है। अमेरिका ने पहले इज़राइल से आयरन डोम मिसाइल रक्षा प्रणावी खरीदी थीं, ताकि आने वाली मिसाइलों से खुद का बचाव किया जा सके। अमेरिकी अधिकारी और कांग्रेस के सहयोगी ने रॉयटर्स को बताया कि रक्षा विभाग ने एक ब्रीफिंग में कांग्रेस के सदस्यों को बताया कि उसने आयरन डोम सिस्टम को वापस इज़राइल को देने की योजना बनाई है। इस प्रकार की वित्तीय व्यवस्था में स्वामित्व खरीदार के पास रहता है।

इसे भी पढ़ें: 9/11 के बाद अमेरिका की 'गलतियों' से सीखे, गुस्से में अंधे न हो जाएं, इजरायल को बाइडेन की नसीहत

आयरन डोम को राज्य के स्वामित्व वाली राफेल एडवांस्ड डिफेंस सिस्टम्स द्वारा अमेरिका के समर्थन से विकसित किया गया था, जिसका उद्देश्य लेबनान से रॉकेट हमले का मुकाबला करना था। 2006 में हिजबुल्लाह के साथ युद्ध के दौरान इजरायली शहरों और गाजा पट्टी में फिलिस्तीनियों से प्रभावित हुआ था। जहां 2007 में हमास इस्लामवादियों ने नियंत्रण कर लिया था।  अगस्त 2022 में, इज़राइल ने कहा कि आयरन डोम इंटरसेप्टर ने 97% फ़िलिस्तीनी रॉकेटों को मार गिराया था। 

प्रमुख खबरें

US Senator Richard Blumenthal ने Russia से डीजल सौदे को बताया शर्मनाक

Haridwar Severe Hailstorm | हरिद्वार से देहरादून तक बिगड़े हालात, मूसलाधार बारिश और भीषण ओलावृष्टि से हाहाकार, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

High Court का आदेश: लखनऊ के स्कूल की जमीन से तीन माह में हटाएं अवैध कब्जे

वोट चोरी और चुनाव में गड़बड़ी, INDIA bloc के नेताओं ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात, सौंपा 4-सूत्रीय ज्ञापन, राहुल गांधी बोले- राष्ट्रपति ने मांगे सबूत