By अंकित सिंह | Mar 09, 2022
उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों के चुनावी नतीजे 10 मार्च को आने वाले हैं। इन पांच राज्यों में गोवा भी शामिल है। गोवा में विधानसभा की 40 सीटें हैं। इन 40 सीटों पर 14 फरवरी को मतदान हुए थे। सभी पार्टियों ने गोवा में पूरी ताकत से चुनाव लड़ा है। हालांकि वहां मुख्य मुकाबला अब तक कांग्रेस और भाजपा के बीच ही हुआ करता था। लेकिन इस बार के चुनाव में तृणमूल कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के एंट्री ने यहां के मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है। गोवा को लेकर तमाम एग्जिट पोल भी आ गए हैं। एग्जिट पोल की माने तो गोवा में किसी को पूर्ण बहुमत नहीं मिल रही है। हालांकि कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर सकती हैं। भाजपा भी बहुत ज्यादा पीछे नहीं है। सरकार बनाने में भाजपा या फिर कांग्रेस 2-3 सीटों से पीछे रह सकती हैं।