'मुसलमानों के लिए भाजपा की चिंता देखकर जिन्ना को भी शर्म आ जाएगी', उद्धव ठाकरे का सरकार पर तंज

By अंकित सिंह | Apr 03, 2025

शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि संसद में वक्फ बिल पर अपने भाषणों के दौरान केंद्रीय मंत्री अमित शाह और भाजपा सांसदों द्वारा मुसलमानों के बारे में दिखाई गई चिंता पाकिस्तान के संस्थापक मुहम्मद अली जिन्ना को शर्मिंदा कर देगी। भाजपा पर बेबाक हमला करते हुए ठाकरे ने कहा कि तीसरा कार्यकाल हासिल करने के बावजूद भगवा पार्टी राजनीति के लिए हिंदू-मुस्लिम मुद्दों को उठा रही है। ठाकरे ने अपने पूर्व सहयोगी को चुनौती दी कि अगर वह मुसलमानों को नापसंद करते हैं तो अपनी पार्टी के झंडे से हरा रंग हटा दें। भाजपा के झंडे में हरा और केसरिया रंग है और सफेद रंग में कमल बना हुआ है।

इसे भी पढ़ें: 240 सेकंड में समझिए वक्फ कानून के 5 बड़े बदलाव, जिनका असर होगा सबसे ज्यादा, कैसे

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि यह विधेयक भाजपा की जमीन छीनकर अपने उद्योगपति मित्रों को देने की चाल है। शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख ने कहा कि मैंने यह नहीं कहा कि मैं विधेयक का समर्थन करता हूं। मैंने विधेयक का विरोध नहीं किया है, लेकिन मैंने भाजपा के दोहरे मानदंडों का विरोध किया है। विधेयक में निश्चित रूप से कुछ अच्छी बातें हैं, लेकिन उन्हें इसका इस्तेमाल राजनीति के लिए नहीं करना चाहिए। इसका हिंदुत्व से कोई लेना-देना नहीं है। वक्फ विधेयक, जो वक्फ अधिनियम 1995 में संशोधन करता है, सरकार को वक्फ संपत्तियों को विनियमित करने और ऐसी संपत्तियों से संबंधित विवादों को निपटाने में एक कदम आगे ले जाएगा।

प्रमुख खबरें

Salman Khan और Shiva Rajkumar की फिल्मों में Monster Title का क्लैश? साउथ सुपरस्टार ने दिया बड़ा बयान

New York में Mohan Bhagwat ने धर्म और मानवता पर दिया संदेश, बोले- धर्म अलग हो सकते हैं लेकिन इंसानियत एक है

US की सख्त Immigration नीति के कारण अफगान और ईरानी प्रवासियों को मध्य अफ्रीकी गणराज्य भेजा गया

Donald Trump के लेक अमेरिका वाले आदेश पर कनाडा का पलटवार, Lake Ontario के तट पर लगाया नया बोर्ड