'अहंकार तो रावण का नहीं टिका', Arvind Kejriwal के सवाल पर BJP नेता रेखा गुप्ता का करारा जवाब

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 06, 2026

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला बोला है। केजरीवाल द्वारा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को लेकर किए गए “आप कौन हैं?” वाले पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए रेखा गुप्ता ने कहा कि कभी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी पूछा था, “कौन अमित शाह?” समय हर प्रश्न का उत्तर देता है। अहंकार तो रावण का भी नहीं टिका, आप कौन?

नितिन नवीन के इसी बयान से जुड़ी भाजपा की एक एक्स (पूर्व में ट्विटर) पोस्ट को रीपोस्ट करते हुए अरविंद केजरीवाल ने लिखा, “आप कौन हैं?”

रेखा गुप्ता का केजरीवाल पर पलटवार

इसके बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक्स पर पलटवार करते हुए लिखा, “नितिन नवीन विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के सबसे कम उम्र में नेतृत्व संभालने वाले राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। उन्हें बिहार की बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र का लगातार चार बार प्रतिनिधित्व करने का गौरव प्राप्त है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता के रूप में संघर्ष करते हुए उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तक का सफर तय किया है। वर्तमान में वह विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र की संसद के उच्च सदन के सदस्य निर्वाचित हुए हैं। यह उनका संक्षिप्त परिचय है।”

अहंकार पर तंज

रेखा गुप्ता ने आगे कहा, “आप हताश और निराश हैं, यह बात सभी जानते हैं। लेकिन लगता है कि आपका अहंकार अभी भी सातवें आसमान पर है। वैसे, कभी ममता बनर्जी ने भी पूछा था, ‘कौन अमित शाह?’ समय हर प्रश्न का उत्तर देता है। अहंकार तो रावण का भी नहीं टिका, आप कौन?”

प्रमुख खबरें

Noida Metro में बना नया कीर्तिमान, 23 अक्टूबर को 1.05 लाख यात्रियों ने किया सफर

MP CM Mohan Yadav ने Dhar में 2,388 करोड़ रुपये की Irrigation Project शुरू की

ED ने Mumbai Airport से वकील को पकड़ा, 28000 करोड़ के साइबर फ्रॉड में कार्रवाई

France में महंगाई और शिक्षा के मुद्दे पर बड़ा मार्च, पेरिस में पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले