'राहुल गांधी की सात पीढ़ियां भी वापस नहीं ला सकती धारा 370', Jammu-Kashmir में शिवराज की हुंकार

By अंकित सिंह | Sep 26, 2024

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जम्मू-कश्मीर में भाजपा के लिए चुनाव प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने विपक्षी नेताओं नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के फारूक अब्दुल्ला और कांग्रेस के राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने हुंकार भरते हुए कहा कि उनकी पीढ़ियां भी जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को वापस नहीं ला सकती हैं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आज, मैं कहना चाहता हूं कि 'फारूक अब्दुल्ला और राहुल गांधी की सात पीढ़ियां भी धारा 370 वापस नहीं ला सकतीं। भाजपा सरकार वहां है। 

इसे भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर की जनता बीजेपी के ढाए जुल्म से त्रस्त, चुनाव में करेगी वोट से चोट - Congress

भाजपा नेता ने कहा कि जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में समाज के हर वर्ग के लोगों में भाजपा को लेकर उत्साह दिख रहा है। जनता नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस की असलियत जानती है। इसलिए वह यहां के विकास और कल्याण के लिए भाजपा के साथ है। उन्होंने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू कहते थे कि आरक्षण बेकार है। राहुल गांधी ने अमेरिका में कहा कि समय आने पर आरक्षण समाप्त कर दिया जाएगा। जबकि वर्षों तक जिन्हें आरक्षण का लाभ नहीं मिला और जिनके साथ अन्याय हुआ, उन्हें भारतीय जनता पार्टी ने आरक्षण दिया।

प्रमुख खबरें

Nagaland के Kiphire में दो गुटों के बीच झड़प, गोलीबारी में 1 की मौत और कई घर खाक

Dhruv Rathee का आरोप, घर से सादे कपड़ों में आए लोगों ने किया अगवा

Shardiya Navratri 2026 पर बन रहे दुर्लभ योग, इन 4 राशियों का चमकेगा करियर और धन लाभ होगा

भारत में स्टारलिंक की शुरुआत में देरी से नाराज हैं Elon Musk, अंबानी पर फिर किया हमला