कश्मीर में भले ही बीजेपी चुनाव नहीं लड़ रही है लेकिन फिर क्यों हो रही चर्चा, उमर अब्दुल्ला ने बताया

By अभिनय आकाश | Apr 29, 2024

जम्मू-कश्मीर में लोकसभा चुनाव लड़ने, अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद चुनावों के महत्व और घाटी में शांति को लेकर नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने एक इंटरव्यू में अपने विचार रखे हैं। अंग्रेजी वेबसाइट इंडियन एक्सप्रेस के साथ बातचीत में एनसी नेता अब्दुल्ला ने कहा कि हमारे यहां कुछ साल पहले जिला विकास समिति के चुनाव हुए थे, लेकिन यह पहला बड़ा चुनाव है और इसका महत्व सुप्रीम कोर्ट की इस घोषणा से भी बढ़ गया है कि विधानसभा चुनाव इस साल 30 सितंबर तक संपन्न होने चाहिए। कुछ संदेह था कि भारत सरकार उनमें देरी करने के लिए कोई कारण ढूंढ लेगी, लेकिन प्रधान मंत्री, गृह मंत्री और अन्य लोगों के हालिया भाषणों से, यह स्पष्ट है कि इन संसद चुनावों के तुरंत बाद विधानसभा चुनाव होंगे। तो इससे इन चुनावों का दबाव बढ़ जाता है।

इसे भी पढ़ें: Newsroom | लोकसभा चुनाव के बीच Pakistan ने भारतीय राजनेताओं से कहा, 'हमें राजनीतिक फायदे के लिए मत घसीटो', Pok पर दिए बयान को किया खारिज

उमर अब्दुल्ला ने कहा कि भाजपा का चिह्न मशीन पर नहीं होगा लेकिन भाजपा राजनीतिक चुनावी प्रक्रिया का अहम हिस्सा है। यह ऐसा है जैसे नेशनल कॉन्फ्रेंस जम्मू, उधमपुर या लद्दाख में चुनाव नहीं लड़ रही है, लेकिन हम चुनावी प्रक्रिया का हिस्सा हैं। हम इंडिया ब्लॉक के साथ मिलकर लड़ रहे हैं। 

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार