भले ही मुझे कमजोर समझा जा रहा है, लेकिन मैं जन-केंद्रित अभियान के बल पर चुनाव जीतूंगी : हैरिस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 28, 2024

 डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की संभावित उम्मीदवार कमला हैरिस ने कहा कि उन्हें व्हाइट हाउस की दौड़ में भले ही ‘कमजोर’ (अंडरडॉग) समझा जा रहा है, लेकिन वह जमीनी स्तर पर अपने जन-केंद्रित प्रचार अभियान के बल पर नवंबर में होने वाला चुनाव जरूर जीतेंगी।

उपराष्ट्रपति हैरिस ने मैसाच्युसेट्स के पिट्सफील्ड में उनके लिए निधि एकत्रित करने वाले 800 लोगों के एक समूह को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘हमें इस दौड़ में कमजोर समझा जा रहा है। एक स्तर तय कर दिया गया है। हमें भले ही इस दौड़ में कमजोर समझा जा रहा है, लेकिन यह जमीनी स्तर पर एक जन-केंद्रित प्रचार अभियान है।’’

उन्होंने शनिवार को इस कार्यक्रम में 14 लाख डॉलर की धनराशि जुटाई। दर्शकों की तालियों की गड़गड़ाहट के बीच हैरिस (59) ने कहा कि उनके प्रचार अभियान ने ‘‘डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से नामांकन हासिल करने के लिए पर्याप्त ‘डेलीगेट’ का समर्थन जुटा लिया है।’’

उन्होंने रिपब्लिकन पार्टी के अपने प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना साधते हुए पूछा, ‘‘हम कैसे देश में रहना चाहते हैं? क्या हम स्वतंत्रता, करुणा और कानून के शासन वाले देश में रहना चाहते हैं या हम अराजकता, भय और नफरत वाले देश में रहना चाहते हैं?’’ हैरिस ने उम्मीद जताई कि पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप (78) उनके साथ बहस करने पर राजी होंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि ट्रंप उनके खिलाफ झूठ और भ्रम फैला रहे हैं।

प्रमुख खबरें

US Senator Richard Blumenthal ने Russia से डीजल सौदे को बताया शर्मनाक

Haridwar Severe Hailstorm | हरिद्वार से देहरादून तक बिगड़े हालात, मूसलाधार बारिश और भीषण ओलावृष्टि से हाहाकार, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

High Court का आदेश: लखनऊ के स्कूल की जमीन से तीन माह में हटाएं अवैध कब्जे

वोट चोरी और चुनाव में गड़बड़ी, INDIA bloc के नेताओं ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात, सौंपा 4-सूत्रीय ज्ञापन, राहुल गांधी बोले- राष्ट्रपति ने मांगे सबूत