Story of Nar Narayan: आज भी परमात्मा की तपस्या में लीन हैं नर और नारायण, जानिए पौराणिक कथा

By अनन्या मिश्रा | Oct 28, 2023

हिंदू धर्म में जगत के पालनहार भगवान श्रीहरि विष्णु ने धर्म की रक्षा और अधर्म के नाश के लिए कई बार धरती पर अवतार लिया है। भगवान विष्णु के 24 अवतारों में चौथा अवतार नर और नारायण का था। मान्यता के मुताबिक भगवान विष्णु ने सृष्टि के आरंभ में धर्म की स्थापना के लिए दो रूपों में अवतार लिया। इस अवतार में श्रीहरि अपने मस्तक पर जटा धारण किए हुए थे। उनके हाथों में हंस, चरणों में चक्र और वक्ष:स्थल में श्रीवत्स के चिन्ह थे। श्रीहरि का पूरा वेष तपस्वियों के समान था। धार्मिक ग्रंथों के मुताबिक श्रीहरि विष्णु ने नर-नारायण के रूप में यह अवतार लिया था।

इसे भी पढ़ें: Hindu Mythology: जानिए हिंदू पौराणिक कथाओं के रहस्यमई जीव, रोचक है इनके जन्म की कहानी

नर और नारायण का जन्म

ब्रह्मा जी के मानस पुत्र धर्म की पत्नी रूचि के गर्भ से श्रीहरि विष्णु ने नर और नारायण नामक दो तपस्वियों के रूप में जन्म लिया। भगवान विष्णु के इस अवतार का कारण धरती पर सुख-शांति और धर्म का प्रचार प्रसार करना था।

तपस्या का पथ 

जन्म के साथ ही नर और नारायण का साधना, भक्ति और धर्म में ध्यान बढ़ता गया। बात में वह अपनी माता से आज्ञा लेकर उत्तराखंड में पवित्र स्थली बदरीवन और केदारवन में तपस्या के लिए चले गए। आज वर्तमान समय में उसी बदरीवन को बद्रीकाश्रम और बद्रीनाथ धाम के नाम से जाना जाता है। भगवान श्रीहरि विष्णु ने धर्म की महिमा को बढ़ाने के लिए धरती पर तमाम लीलाएं की हैं। इन्हीं में से एक लीला नर और नारायण के रूप में की। इस अवतार में वह तपस्या, ध्यान और साधना के मार्ग पर चलकर ईश्वर के करीब जाने के बात को जीवंत कर गए।

केदारनाथ और बद्रीनाथ

मान्यता के अनुसार, करीब 8 हजार ईसा पूर्व नर और नारायण ने कई हजार साल तपस्या कर भगवान शिव को प्रसन्न किया। भगवान शिव ने तपस्या से प्रसन्न होकर दोनों को दर्शन दिया और वरदाम मांगने के लिए कहा। नर और नारायण ने भगवान शिव से अपने लिए कुछ नहीं मांगा। बल्कि उन्होंने भगवान शिव से प्रार्थना की भोलेनाथ पार्थिव शिवलिंग के रूप में उस स्थान पर हमेशा के लिए वास करें। जिस पर भगवान भोलेनाथ ने उनकी विनती स्वीकार कर ली। वर्तमान में हम केदारनाथ में जिस ज्योतिर्लिंग के दर्शन करते हैं। उसमें आज भी भगवान शिव का वास है।

केदारनाथ मंदिर का निर्माण द्वापर युग में पांडवों ने करवाया था। फिर बाद में आदि शंकराचार्य ने दोबारा इस मंदिर का निर्माण करवाया। वहीं राजा भोज ने मंदिर को भव्य आकार दिया। जिसके बाद दोनों भाइयों ने बदरीवन में जाकर भगवान श्रीहरि विष्णु के मंदिर बद्रीनाथ में प्रतिमा की स्थापना की।

आज भी नर-नारायण कर रहे तपस्य़ा

देवभूमि उत्तराखंड के चार धाम यात्रा में बद्रीनाथ धाम अलकनंदा नदी के किनारे पर स्थित है। बता दें कि वर्तमान समय में भी इस स्थान पर नर और नारायण नामक दो पर्वत मौजूद हैं। मान्यता के मुताबिक वह आज भी परमात्मा की तपस्या में लीन हैं।

वहीं द्वापर युग में श्रीहरि विष्णु ने श्री कृष्ण के रूप में तो वहीं नर के रूप में अर्जुन ने जन्म लिया था। भगवान श्री कृष्ण को पांडवों में सबसे प्रिय अर्जुन थे। द्वापर युग में नर के रूप में अर्जुन और भगवान श्री कृष्ण नारायण के अवतार थे। इसी कारण कृष्ण के परम सखा, शिष्य, भाई आदि अर्जुन ही थे।

प्रमुख खबरें

Arjun Tendulkar की नेट्स में दिखी शानदार फॉर्म, घातक यॉर्कर से कप्तान ऋषभ पंत को किया परेशान- Video

नक्सलवाद खत्म! PM Modi के Vision से बदलेगा बस्तर, CM Vishnu Deo Sai ने पेश किया Development का रोडमैप

महाकुंभ वाले IIT वाले बाबा अभय सिंह ने कर ली शादी, जानें किस कॉलेज से की पढ़ाई, दोनों के पास हैं कौन-कौन सी डिग्रियां?

Pawan Khera की गिरफ्तारी के लिए छापे मार रही Assam Police, CM Himanta बोले- पहले उसको पेलूंगा, फिर उसका पेड़ा बनाऊँगा