Election Commission और राजनीति से लेकर खेल जगत तक की बड़ी खबरें

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 24, 2026

‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से शनिवार को शाम छह बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं;---

प्रादे89 झारखंड नवीन कांग्रेस ने कभी संविधान का पालन नहीं किया, अपनी मनमानी से देश चलाया : नितिन नवीन रांची, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को कांग्रेस पर हमला करते हुए आरोप लगाया कि पार्टी (कांग्रेस) ने कभी संविधान का पालन नहीं किया और अपनी मनमानी से देश चलाया।

अर्थ1 व्यापारी राहुल गांधी रैली व्यापारी संगठन ने राहुल गांधी से एक नवंबर की ‘इंडिया’ गठबंधन की रैली टालने का आग्रह किया नयी दिल्ली, व्यापारी संगठन चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआई) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से दिल्ली के रामलीला मैदान में एक नवंबर को होने वाली ‘इंडिया’ गठबंधन की रैली को 10 नवंबर तक के लिए स्थगित करने का आग्रह किया है।

प्रादे60 महाराष्ट्र ऑडियो क्लिप लीड भाजपा राउत संजय राउत ने एआई की मदद से ऑडियो क्लिप तैयार की, राहुल गांधी के इशारे पर काम कर रहे: भाजपा मुंबई, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भाजपा को बदनाम करने का ‘‘ठेका’’ देने का आरोप लगाते हुए शनिवार को कहा कि शिवसेना (उबाठा) के नेता संजय राउत ने कृत्रिम मेधा (एआई) की मदद से एक ऑडियो क्लिप तैयार की, जिसमें मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे को ‘‘500 करोड़ रुपये’’ दिए जाने का जिक्र है।

दि31 दिल्ली छात्रा लीड शव पूर्वी दिल्ली में स्कूल परिसर में 12वीं कक्षा की छात्रा का जला हुआ शव मिला नयी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली के कृष्णा नगर स्थित एक स्कूल में गार्ड के कक्ष के पीछे 12वीं कक्षा की छात्रा का जली अवस्था में शव मिला। इस घटना से 18 वर्षीय छात्रा का परिवार के सदस्य सदमे में हैं। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

दि32 न्यायालय जल निकाय कीमती जलस्रोतों की सुरक्षा नहीं होने पर अदालतें स्थिति को नजरअंदाज नहीं कर सकतीं: न्यायालय नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने सभी राज्यों और संबंधित अधिकारियों को आर्द्रभूमियों की मौके पर जाकर पड़ताल करने और उनकी सीमाएं तय करने का निर्देश देते हुए कहा है कि जब कीमती जलस्रोतों की सुरक्षा नहीं हो रही हो, तो अदालतें इस स्थिति को नजरअंदाज नहीं कर सकतीं।

अर्थ5 संसदीय समिति वित्त मुद्दे वित्त मामलों की संसदीय समिति क्रिप्टो, एआई सहित 46 आर्थिक मुद्दों की जांच करेगी नयी दिल्ली, संसद की वित्त संबंधी स्थायी समिति ने चालू वित्त वर्ष के दौरान विस्तृत जांच और रिपोर्ट तैयार करने के लिए वित्त में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), मुद्रा प्रबंधन और आभासी डिजिटल संपत्तियों के अध्ययन सहित 46 विषयों को चुना है।

अर्थ3 रूस भारत व्यापार सहयोग भारत-रूस के बीच 2030 तक 100 अरब डॉलर के व्यापार का लक्ष्य: राजदूत मास्को, भारतीय राजदूत विनय कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपनी-अपनी सरकारों को द्विपक्षीय सहयोग को और बढ़ाने का निर्देश दिया है।

वि22 अमेरिका ट्रंप ऑपरेशन सिंदूर ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान संघर्ष रुकवाने का फिर से दावा किया, नोबेल पुरस्कार नहीं मिलने पर जताई निराशा वाशिंगटन, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्लोरिडा में मध्यावधि चुनाव की एक रैली को संबोधित करते हुए एक बार फिर दावा किया कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान को भारी शुल्क लगाने की धमकी देकर दोनों देशों के बीच चार दिन तक चले सैन्य संघर्ष को रुकवाया था।

वि9 फ्रांस प्रदर्शन फ्रांस में फिर से विरोध-प्रदर्शन भड़कने के मद्देनजर पेरिस में संग्रहालय बंद, भारी पुलिस बल तैनात पेरिस, फ्रांस में फिर से शुरू हुए विरोध प्रदर्शनों के मद्देनजर अधिकारियों ने शनिवार को व्यापक पुलिस बल तैनात किया है और पेरिस के प्रमुख संग्रहालयों को बंद कर दिया गया है।

खेल15 खेल लीड भारत तिलक का नाबाद अर्धशतक, भारत चार विकेट से जीतकर पांच मैच की श्रृंखला में 2-0 से आगे क्राइस्टचर्च, भारत ने तिलक वर्मा (नाबाद 51 रन) के अर्धशतक और नीतिश कुमार रेड्डी (नाबाद 26 रन) के साथ सातवें विकेट के लिए 30 गेंद में 69 रन की अटूट साझेदारी की बदौलत शुरूआती झटकों से उबरते हुए शनिवार को यहां दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में न्यूजीलैंड पर एक गेंद रहते चार विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की।

खेल18 खेल बैडमिंटन लीड भारत सिंधू फ्रेंच ओपन के फाइनल में पहुंची, आन से यंग से होगा खिताबी मुकाबला पेरिस, दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू ने शनिवार को फ्रेंच ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जापान की हिना अकेची पर रोमांचक जीत दर्ज की।

द कन्वरसेशन के साथ अनुबंध के तहत जारी खबरें---

वि19 ब्रिटेन बाढ़ जलवायु परिवर्तन जलवायु परिवर्तन : बाढ़ से निपटने की जिम्मेदारी लोगों पर डालने से नाराज हैं ब्रिटेन के कई समुदाय मैनचेस्टर, जलवायु परिवर्तन के कारण ब्रिटेन में बाढ़ का खतरा बढ़ रहा है। बाढ़ बार-बार आने के बीच समुदायों को आपदा से निपटने में सक्षम बनने तथा खुद को परिस्थिति के अनुरूप ढालने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

Makkah में हवाई खतरे को लेकर चेतावनी जारी, Saudi Civil Defence ने कहा अब टल गया संकट

25 अक्टूबर 1951 को शुरू हुआ था भारत में पहला Lok Sabha Election, 17 करोड़ वोटरों ने रचा इतिहास

500 करोड़ के ऑडियो मामले में Manoj Jarange ने PM Modi से SIT जांच की मांग की

Jamia Campus में आपत्तिजनक नारों का विरोध, 1500 शिक्षकों ने की आंदोलन खत्म करने की मांग