Supreme Court की टिप्पणी और DMRC के फैसले समेत देश-दुनिया के बड़े घटनाक्रम

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 06, 2026

नयी दिल्ली, छह नवंबर शुक्रवार को शाम छह बजे तक ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :

दि34 न्यायालय वायु प्रदूषण न्यायालय ने दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के लिए वाहनों से निकलने वाले धुएं को प्रमुख कारण बताया नयी दिल्ली: उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के लिए वाहनों से निकलने वाले धुएं को एक बड़ा कारण बताया और कहा कि वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में हो रही बढ़ोतरी पर अंकुश लगाने के लिए तत्काल, मध्यम अवधि के और दीर्घकालिक उपाय करने की जरूरत है।

दि81 कांग्रेस अग्निवीर ‘अग्निपथ’ योजना देश की सुरक्षा के खिलाफ, इसे रद्द कर नियमित सैनिकों की भर्ती हो: कांग्रेस नयी दिल्ली, कांग्रेस ने शुक्रवार को कहा कि ‘अग्निपथ’ योजना को देश की सुरक्षा के खिलाफ है और इसे रद्द करने तथा सशस्त्र बलों में नियमित सैनिकों की भर्ती बहाल करने जरूरत है।

दि85 दिल्ली मेट्रो दिवाली दिवाली पर मेट्रो की तीन लाइनों पर सेवाएं सुबह जल्द शुरू होंगी, आखिरी ट्रेन के समय में भी बदलाव नयी दिल्ली, दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) दिवाली के दिन तीन मेट्रो लाइनों पर सेवाएं सुबह सामान्य समय से एक घंटा पहले शुरू करेगा और आखिरी ट्रेन रात 11 बजे के बजाय रात 10 बजे चलेगी।

दि78 निर्वाचन आयोग एसआईआर एसआईआर के दौरान सात राज्यों में मसौदा मतदाता सूची से बाहर रह गये मतदाताओं को आयोग ने एक और मौका दिया नयी दिल्ली, निर्वाचन आयोग ने सात राज्यों के उन मतदाताओं को एक और मौका देने का शुक्रवार को फैसला किया, जिन्हें अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत या दोहरी प्रविष्टि (एएसडीडी) वाली श्रेणी में चिह्नित किया गया था।

प्रादे36 कश्मीर नेकां विधायक लीड बैठक ‘असंतुष्ट विधायकों’ के साथ दिखे फारूक अब्दुल्ला, कहा-‘नेकां के भीतर कोई दरार नहीं’ श्रीनगर: नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के नेतृत्व ने शुक्रवार को यहां विधायकों के एक समूह के साथ बैठक के बाद एकजुटता का प्रदर्शन किया और जम्मू-कश्मीर की सत्तारूढ़ पार्टी के भीतर किसी भी तरह के मतभेद की अटकलों को खारिज कर दिया।

प्रादे22 झारखंड अदालत परीक्षा अदालत ने जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा रद्द करने का राज्य सरकार का फैसला निरस्त किया रांची: भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ अभ्यर्थियों के विरोध प्रदर्शन के बीच झारखंड उच्च न्यायालय ने 2024 की झारखंड कर्मचारी चयन आयोग संयुक्त स्नातक स्तरीय (जेएसएससी-सीजीएल) परीक्षा को रद्द करने संबंधी राज्य सरकार की एक अधिसूचना को शुक्रवार को निरस्त कर दिया।

प्रादे78 कर्नाटक तेल कंपनी मंत्री कर्नाटक सरकार ने कंपनियों पर सीमा से अधिक 31.2 प्रतिशत तक एथेनॉल मिला पेट्रोल बेचने का आरोप लगाया,कार्रवाई की मांग बेंगलुरु, कर्नाटक सरकार ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि प्रमुख तेल विपणन कंपनियां निर्धारित 20 प्रतिशत की सीमा से अधिक एथेनॉल मिला पेट्रोल बेच रही हैं और पेट्रोल के नमूनों की जांच में एथेनॉल की मात्रा 31.2 प्रतिशत तक पाई गई है। राज्य सरकार ने कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

दि83 सीबीआई फ्यूचर रिटेल प्राथमिकी सीबीआई ने बैंक धोखाधड़ी मामले में किशोर बियानी, फ्यूचर रिटेल के खिलाफ मामला दर्ज कर छापेमारी की नयी दिल्ली, केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने 904.32 करोड़ रुपये की कथित बैंक धोखाधड़ी के मामले में फ्यूचर रिटेल लिमिटेड और जाने-माने कारोबारी किशोर बियानी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर शुक्रवार को मुंबई में उनसे जुड़े परिसरों की तलाशी ली। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

प्रादे77 कर्नाटक कैब चालक लीड हत्या बेंगलुरु: कैब चालक ने पत्नी और उसके परिवार के छह सदस्यों की हत्या की बेंगलुरु, कर्नाटक के बेंगलुरु में एक कैब चालक ने घरेलू विवाद में अपनी पत्नी और उसके परिवार के छह सदस्यों की कथित तौर पर हत्या कर दी। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

वि9 तुर्किये पाकिस्तान सऊदी तुर्किये की संसद ने सऊदी अरब और पाकिस्तान के साथ त्रिपक्षीय रक्षा समझौते को दी मंजूरी अंकारा, तुर्किये की संसद ने बृहस्पतिवार को तुर्किये, पाकिस्तान और सऊदी अरब के बीच एक त्रिपक्षीय रक्षा सहयोग समझौते को मंजूरी दी है।

अर्थ31 भारत ब्रिटेन लीड टीआरक्यू भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते के तहत कुछ वस्तुओं के आयात कोटा आवंटन के लिए आवेदन आमंत्रित नयी दिल्ली, वाणिज्य मंत्रालय ने भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौते के तहत 2027 के लिए यात्री कारों सहित कुछ निर्दिष्ट उत्पादों पर शुल्क रियायतों का लाभ लेने के इच्छुक आयातकों से कोटा आवंटन के लिए शुक्रवार को आवेदन आमंत्रित किए।

खेल11 खेल निशानेबाजी भारत भारत के स्कीट निशानेबाजों का निराशाजनक प्रदर्शन, टीम स्पर्धा में भी पदक से चूके दोहा, भारतीय पुरुष और महिला स्कीट निशानेबाजों ने शुक्रवार को यहां आईएसएसएफ विश्व निशानेबाजी चैंपियनशिप में निराशाजनक प्रदर्शन किया।

‘द कन्वरसेशन’ से अनुबंध के तहत जारी खबरें :

वि22 उत्पाद टिकाऊपन क्या आपके इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जल्दी खराब हो रहे है? जानिए कंपनियों की रणनीति सिडनी, क्या आपका नया फोन अभी से धीमा चलने लगा है या महंगे ‘ईयरफोन’ ठीक से काम नहीं कर रहे हैं? यह महज आपका वहम नहीं है। अब कंपनियां ऐसे उत्पाद नहीं बना रहीं, जो लंबे समय तक चलें। कुछ उत्पाद तो कुछ ही साल में, बल्कि कई बार इससे भी पहले खराब हो जाते हैं और आखिरकार कचरे के ढेर में पहुंच जाते हैं।

वि21 कृत्रिम मेधा इंसान क्यों एआई इंसानों की तरह नहीं ‘सोच’ सकता मॉन्ट्रियल, आज की कृत्रिम मेधा (एआई) प्रौद्योगिकी ऐसा पाठ और विचार तैयार करने में असाधारण रूप से सक्षम हो गई हैं, जो काफी हद तक इंसानों की सोच जैसे लगते हैं। चैटजीपीटी, क्लॉड, गूगल जेमिनी और पर्प्लेक्सिटी एआई जैसे बड़े लैंग्वेज मॉडल पर आधारित चैटबॉट कविताएं लिख सकते हैं, नए विचार सुझा सकते हैं और जटिल समस्याओं के समाधान खोज सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Elon Musk की Tesla कमजोर मांग के कारण 2027 में रोकेगी Cybertruck का प्रोडक्शन

Horoscope 06 November 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल

Animal Testing के ड्राफ्ट नियमों पर कार्यकर्ताओं ने जताई आपत्ति, निगरानी तंत्र मजबूत करने की मांग

चावल और Paddy Stock की हर शुक्रवार घोषणा अनिवार्य, केंद्र ने दक्षिणी राज्यों को दी सीमा तय करने की छूट