पंजाब का एक-एक बच्चा बनेगा CM, केजरीवाल बोले- अब ईमानदार सरकार बनेगी

By अंकित सिंह | Mar 13, 2022

पंजाब में बहुमत हासिल करने के बाद आम आदमी पार्टी ने सरकार गठन की तैयारियां शुरू कर दी है। 16 मार्च को भगवंत मान पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। आज आम आदमी पार्टी की ओर से पंजाब में शक्ति प्रदर्शन किया गया। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पंजाब पहुंचे थे। इस दौरान केजरीवाल ने भगवंत मान के साथ एक भव्य रोड शो किया। पंजाब में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आप लोगों ने कमाल कर दिया, लव यू पंजाब। पूरी दुनिया को ये यकीन नहीं हो रहा कि पंजाब में इतना बड़ा इंकलाब आ गया है कि सब हार गए। ये बहुत बड़ा इंकलाब है और ये पंजाब के लोग ही कर सकते थे पूरी दुनिया में और किसी में इतनी ताकत नहीं थी। केजरीवाल ने कहा कि कई सालों के बाद आज पंजाब के लोगों को एक ईमानदार मुख्यमंत्री मिला है। अब ईमानदार सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि जो लोग पंजाब को लूट रहे थे वो अब बंद होगा। अब पूरा सरकारी पैसा पंजाब के लोगों पर खर्च होगा। हमने जितनी गारटियां दी थी सब पूरी होंगी। 16 तारीख को भगवंत मान मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे तो उस दिन पंजाब का एक-एक बच्चा मुख्यमंत्री बनेगा। हम रंगला पंजाब बनाएंगे। वहीं भगवंत मान ने कहा कि हमने 122 लोगों की सुरक्षा कम कर दी है और इसके कारण 403 पुलिसकर्मी और 27 पुलिस वाहन थानों में लौट आए हैं। किसी भी सरकारी कार्यालय में मुख्यमंत्री की तस्वीरें नहीं होंगी, लेकिन शहीद भगत सिंह और बाबासाहेब अंबेडकर की तस्वीरें जरूर होंगी। 

प्रमुख खबरें

Green Hydrogen और ऊर्जा क्षेत्र में UP-जापान संबंध होंगे मजबूत: गवर्नर Kotaro Nagasaki

Jharkhand Police ने छात्र प्रदर्शन पर 3 FIR दर्ज की, 900 से अधिक पर शिकंजा

Arvind Kejriwal गोवा में E20 Petrol नीति पर करेंगे टाउन हॉल, दो दिवसीय दौरा शुरू

India Open 2028 गुवाहाटी में होगा, BAI ने सुरक्षा कारणों से लिया फैसला