हर कपल को पता होनी चाहिए सेक्स से जुड़ी से खास बातें, अपने खास पलों और भी ज़्यादा खास

By प्रिया मिश्रा | Feb 19, 2022

किसी भी कपल के लिए सेक्स करना बहुत जरूरी है। इससे दो पार्टनर्स एक दूसरे के करीब आते हैं। सेक्स करने से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर भी अच्छा प्रभाव होता है। आमतौर पर लोग शारीरिक स्वास्थ्य के बारे में तो खुल कर बात करते हैं लेकिन सेक्स से जुड़ी बातें करने से कतराते हैं। अक्सर लोगों के मन में सेक्स से जुड़े सवाल होते हैं लेकिन अपनी हिचकिचाहट की वजह से वे इसके बारे में बात नहीं कर पाते हैं। लेकिन इन सवालों का सही जवाब जाकर आप अपनी सेक्स लाइफ और भी ज़्यादा मजेदार बना सकते हैं। आज के इस लेख में हम आपको सेक्स से जुड़ी ऐसी ही कुछ ख़ास बातें बताने जा रहे हैं -


फोरप्ले है जरुरी 

सेक्स से पहले फोरप्ले करना बहुत जरूरी है। अगर फोरप्ले ना किया जाए तो इंटरकोर्स के दौरान महिला को ऑर्गेज्म नहीं मिल पाता है। इसलिए सेक्स से पहले अपनी पार्टनर से कुछ प्यार भरी बातें करें, उसे प्यार से छुएं और उसे उत्तेजित करें। इससे वह सेक्स को ज्यादा एंजॉय कर पाएगी।


बेड टाइम का प्रेशर ना लें 

अक्सर लोगों को लगता है कि अगर वे लंबे समय तक सेक्स करेंगे तभी उनका सेक्स बेहतर होगा। लेकिन ऐसा नहीं है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, सेक्स का मजा लेने के लिए तीन से 13 मिनट का समय काफी होता है। इसलिए आप बेड टाइम को लेकर प्रेशर ना लें और अपने सेक्स को एन्जॉय करें। अगर आप लंबे समय तक अपने पार्टनर के साथ एंजॉय करना चाहते हैं तो आप फोरप्ले का समय बढ़ा सकते हैं।

 

इसे भी पढ़ें: सेक्स से पहले और बाद में पुरुषों को जरूर करना चाहिए ये काम वरना हो सकती है गंभीर समस्या


लगातार सेक्स करने से योनि ढीली नहीं होती 

कुछ महिलाओं के मन में यह सफल होता है कि क्या लगातार सेक्स करने से उनकी योनि ढीली हो सकती है। आपको बता दें कि ऐसा नहीं होता। कुछ महिलाओं के साथ यह समस्या हो सकती है लेकिन ज्यादातर महिलाओं के साथ ऐसा नहीं होता।


एनल सेक्स से बनाएं सेक्स लाइफ को बेहतरीन 

अगर आप अपने सेक्स को मजेदार बनाना चाहते हैं तो आप एनल सेक्स भी कर सकते हैं। कुछ महिलाओं को एनल सेक्स में मजा आता है, जबकि कुछ महिलाएं एनल सेक्स करने में हिचकिचाती हैं। लेकिन अगर आप एक बार एनल सेक्स करेंगी तो धीरे धीरे आपको इसमें मज़ा आने लगेगा।


नए सेक्स पोजिशंस ट्राई करें 

पार्टनर के लिए सेक्स को मजेदार बनाने के लिए आप नए सेक्स पोजिशंस ट्राई कर सकते हैं। अगर आप एक ही पोजिशन में सेक्स करेंगे तो इससे आपकी पार्टनर बोर हो सकती हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप सेक्स में कुछ ना कुछ नया ट्राई करते रहें। इससे महिला पार्टनर में सेक्स के प्रति उत्साह बढ़ेगा और वे उत्तेजित होंगे।


महिलाऐं भी कर सकती हैं सेक्स की शुरुआत 

आमतौर पर लोगों की यह धारणा होती है कि पुरुषों को ही सेक्स की शुरुआत करनी चाहिए। जबकि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। महिला पार्टनर भी सेक्स की शुरुआत कर सकती है। अगर आपको शुरुआत करते हुए शर्म महसूस होती है तो आप अपने पार्टनर को नॉटी मैसेज भेज सकती हैं। इससे आपके पार्टनर उत्तेजित होंगे और सेक्स का मज़ा दोगुना हो जाएगा।

प्रमुख खबरें

Dating Tips । डेटिंग के दौरान जब आपका दिल उड़ान भर रहा हो तो अपने पैर जमीन पर कैसे रखें? । Expert Advice

केरल, दक्षिण तमिलनाडु के तटीय हिस्सों में समुद्र में ऊंची लहरें उठने की चेतावनी

Canada पुलिस की एक गलती ने ले ली भारतीय दंपत्ति की जान, दुकान को लूट कर भाग रहे एक लुटेरे को पकड़ने के लिए दौड़ा दी रॉन्ग साइड में गाड़ी

Pride and Prejudice अभिनेत्री Rosamund Pike नाउ यू सी मी 3 के कलाकारों में शामिल हुईं