Har Ghar Tiranga Campaign | 'हर घर तिरंगा' सिर्फ अभियान नहीं, सेनानियों-सैनिकों के प्रति कृतज्ञता: योगी आदित्यनाथ

By Renu Tiwari | Aug 13, 2025

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को 79वें स्वतंत्रता दिवस से पहले राज्य की राजधानी में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत की और इसे राष्ट्रीय गौरव तथा स्वतंत्रता सेनानियों, क्रांतिकारियों और सैनिकों के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक बताया। स्वतंत्रता दिवस से दो दिन पहले कालिदास मार्ग पर आयोजित इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक सहित राज्य के कई गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए।

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में आवारा कुत्तों के झुंड ने महिला को नोच-नोच कर मार डाला

मुख्यमंत्री ने कहा कि तिरंगा यात्रा केवल एक मार्च नहीं है, बल्कि भारत माता, महान नेताओं, क्रांतिकारियों और वीर सैनिकों के प्रति कृतज्ञता की अभिव्यक्ति भी है। उन्होंने कहा, ‘‘स्वतंत्रता दिवस समारोह के साथ हर गाँव, कस्बे और ज़िले में यह यात्रा सभी के लिए एक मिसाल कायम कर रही है।’’ लोगों से उत्साहपूर्वक इसमें भाग लेने का आग्रह करते हुए आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘देश और हमारे सैनिकों के प्रति हमारे गौरव और सम्मान के प्रतीक के रूप में हर भारतीय घर में तिरंगा फहराया जाना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: पूरी पिक्चर ही पलट गयी, इस बार आंदोलन करने नहीं, PM Modi को धन्यवाद देने दिल्ली पहुँचे किसान संगठन

दुनिया ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में भारतीय सेना की वीरता देखी है और आज, जब दुनिया भारत की ताकत से चकित है, तो यह हमारी ज़िम्मेदारी है कि हम स्वार्थ से ऊपर उठकर और राष्ट्र के लिए खुद को समर्पित करके देश के सम्मान को बनाए रखें।’’ उन्होंने कहा कि इस अवसर का उपयोग उन ताकतों को बेनकाब करने के लिए भी किया जाना चाहिए जो जाति, क्षेत्र, धर्म, या अन्य आधारों पर समाज को बांटने की कोशिश करती हैं। मुख्यमंत्री ने लोगों को स्वतंत्रता दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं दीं।

प्रमुख खबरें

CUET UG Result 2026: खत्म होने वाला है लाखों छात्रों का इंतजार, NTA किसी भी वक्त जारी करेगा रिजल्ट

Bharat Innovates in France: Piyush Goyal ने फ्रांस में गिनाईं न्यू इंडिया की उपलब्धियां, बोले- Innovation हमारी संस्कृति

Hormonal Imbalance है Mood Swings की वजह? Diet और Fitness से ऐसे करें कंट्रोल

France में Bharat Innovates का भव्य आगाज, PM Modi बोले- हमारी Startup क्रांति को मिला ग्लोबल मंच