हर भारतीय को अभिनंदन पर गर्व है: पीएम मोदी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 01, 2019

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को विंग कमांडर अभिनंदन वर्द्धमान की तारीफ करते हुए कहा कि हर भारतीय को उन पर गर्व है। मोदी ने सशस्त्र बलों पर संदेह करने के लिए अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों पर भी निशाना साधा और कहा कि इससे पाकिस्तान को मदद मिली है। मोदी ने 26 नवंबर 2008 को मुंबई में हुए हमलों के बाद सर्जिकल स्ट्राइक को कथित तौर पर ‘‘बाधित’’ करने को लेकर कांग्रेस की अगुवाई वाली पिछली यूपीए सरकार पर निशाना साधा। यहां कई सरकारी परियोजनाओं का उद्घाटन करने के बाद मोदी ने कहा, ‘‘मुझे गर्व है कि भारत की पहली महिला रक्षा मंत्री निर्मला जी तमिलनाडु से हैं। हर भारतीय को गर्व है कि बहादुर विंग कमांडर अभिनंदन भी तमिलनाडु से हैं।’’

इसे भी पढ़ें: गडकरी ने खुद को बताया पक्का वाला RSS, कहा- मैं PM पद की दौड़ में नहीं

मोदी ने कहा, ‘‘यह वही लोग हैं जिनके बयान पाकिस्तान की मदद कर रहे हैं और भारत को नुकसान पहुंचा रहे हैं। वे वही लोग हैं जिनके बयानों का हवाला पाकिस्तान की संसद और पाकिस्तान के रेडियो में दिया जा रहा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘उन्हें स्पष्ट करना चाहिए कि वे हमारे सशस्त्र बलों में यकीन करते हैं या हमारी सरजमीं पर आतंकवाद का समर्थन करने वाली ताकतों पर यकीन करते हैं?’’ मोदी ने कहा, ‘‘मैं उनसे कहना चाहता हूं - मोदी तो आएगा-जाएगा, लेकिन भारत रहेगा। अपनी राजनीति को मजबूत करने के लिए कृपया भारत को कमजोर करना बंद करें।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम पहले भारतीय हैं और आपकी राजनीति इंतजार कर सकती है...हमारे देश की सुरक्षा दांव पर है।’’ प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि पूरी दुनिया आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत का समर्थन कर रही है। 

प्रमुख खबरें

Kusal Mendis ने England के खिलाफ 82 गेंदों में पूरा किया ODI शतक, बनाए कई रिकॉर्ड

Daiichi मामले में Fortis Healthcare को Supreme Court से झटका, फॉरेंसिक ऑडिट का आदेश बरकरार

Asian Games Archery: Dhiraj Bommadevara की अगुवाई में भारतीय दल करेगा अभियान का आगाज

South Africa ने पहले ODI में Australia को 67 रन से हराया, Matthew Breetzke का शतक