देश के लिए नेताजी के महत्वपूर्ण योगदान पर हर भारतीय को गर्व है: प्रधानमंत्री मोदी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 23, 2022

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए रविवार को कहा कि हर भारतीय को देश के लिए उनके महत्वपूर्ण योगदान पर गर्व है। मोदी ने लोगों को ‘पराक्रम दिवस’ की भी शुभकामनाएं दीं। सरकार ने आजाद हिंद फौज के संस्थापक बोस की जयंती को ‘पराक्रम दिवस’ के रूप में मनाने की घोषणा की है।

इसे भी पढ़ें: मलान ने की साथी सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक की तारीफ कहा-उनके साथ बल्लेबाजी करना अच्छा लगता है

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘मैं नेताजी सुभाष चंद्र बोस को उनकी जयंती पर नमन करता हूं। हर भारतीय को हमारे देश के लिए उनके महत्वपूर्ण योगदान पर गर्व है।’’ मोदी इंडिया गेट में बोस की होलोग्राम प्रतिमा का शाम को अनावरण करेंगे।

प्रमुख खबरें

Lionel Messi ने रचा नया कीर्तिमान, White House में सम्मानित होने वाली पहली MLS Team बनी

संकट में ईरानी युद्धपोत, US एक्शन से पहले भारत के Kochi में मांगी थी मदद, जानें पूरा मामला

T20 World Cup: हवा में उड़कर Axar Patel ने लपका Catch of the Match, पलट दी इंग्लैंड के खिलाफ बाजी

UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम घोषित, 958 अभ्यर्थियों का चयन, राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री टॉपर