बिहार चुनाव: योगी आदित्यनाथ ने J&K का किया जिक्र, बोले- भारत का हितैषी हर व्यक्ति PM मोदी के साथ खड़ा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 21, 2020

जमुई। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि भारत का हितैषी हर व्यक्ति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ा है। साथ ही उन्होंने दावा किया कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाये जाने से सबसे अधिक पीड़ा राहुल गांधी और असदुद्दीन औवैसी को हुई है। जमुई में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत का हितैषी प्रत्येक व्यक्ति मोदीजी के साथ खड़ा है और उनके साथ कदम मिलाकर काम करना चाहता है। 

इसे भी पढ़ें: स्मृति ईरानी ने साधा गांधी परिवार पर निशाना, कहा- क्षेत्र के विकास पर नहीं दिया ध्यान 

उन्होंने कहा, ‘‘ जो लोग गरीबों का राशन तो छोड़िए, मूक जानवरों का चारा तक गायब कर चुके, वे क्या रोजगार देंगे?’’ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा सबका साथ, सबका विकास हमारा मंत्र है। हमारे लिए पूरा देश परिवार है, देश हित सर्वोपरि है। लेकिन बहुत सारे ऐसे लोग हैं, जिनके लिए परिवार ही पार्टी है, पार्टी ही देश है। उससे बाहर ये देख ही नहीं सकते। योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण का भी जिक्र किया।

प्रमुख खबरें

मेरा घर टूट रहा है... गोविंदा-कोमल रानी की चर्चा के बीच Sunita का छलका दर्द

UP वालों को कट्टे, गैंगवार और परिवारवाद वाले राज की याद दिलाकर सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा तय कर गये Amit Shah

UP Rojgar Mela: पीलीभीत में 2500 से अधिक पदों पर 28 सितंबर को लगेगा Mega Job Fair

Omar Abdullah ने J&K Assembly में चली अपने पिता वाली पुरानी चाल, BJP ने हाथ के हाथ दे दिया तगड़ा जवाब