ओडिशा के प्रवासी मजदूरों की हर संभव मदद करेगी कर्नाटक सरकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 02, 2020

बेंगलुरु। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने शनिवार को ओडिशा के अपने समकक्ष नवीन पटनायक को आश्वस्त किया कि राज्य में फंसे ओडिशा के प्रवासी मजदूरों की सहायता के लिए हर संभव कदम उठाया जाएगा। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, येदियुरप्पा ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को भी ऐसा ही आश्वासन दिया। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए दोनों नेताओं से इस मुद्दे पर बैठक की। 

येदियुरप्पा ने पटनायक और नायक को कहा कि राज्य सरकार ने यह सुनिश्चित करने के पर्याप्त प्रबंध किए हैं कि कोई भी भूखा नहीं रहे। उन्होंने उम्मीद जताई कि लॉकडाउन समाप्त होने के बाद आर्थिक गतिविधियों की शुरूआत होने पर फिर से प्रवासी मजदूरों को रोजगार मिल सकेगा।

प्रमुख खबरें

F&O Trading में घाटे का डर: SEBI के कड़े नियमों के बाद भी निवेशकों को औसतन ₹1.16 Lakh का भारी Loss

Data Privacy के साथ Meta का नया धमाका, Muse Glimmer AI Model अब सीधे आपके PC पर होगा डाउनलोड और कंट्रोल

ट्रंप मीडिया को $238 Million का भारी घाटा, Bitcoin और Crypto बाजार में गिरावट ने बढ़ाई Donald Trump की टेंशन

Banking Sector में UPI जैसा बदलाव लाएगा AI, कर्ज देने के पुराने तरीके बदलेंगे RBI Governor Sanjay Malhotra