'मथुरा में लगाया गया हर पौधा बृजभूमि के संरक्षण की दिशा में एक कदम', एक पेड़ मां के नाम अभियान पर बोली हेमा मालिनी

By रेनू तिवारी | Jul 10, 2025

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरूआत की है। उन्होंने प्रकृति को निखारने की दिशा में ये अभियान चलाया है। इस अभियान से राज्य से भाजप के सभी नेता जुड़ रहे हैं। हेमा मालिनी ने भी अभियान का हिस्सा बनीं। मथुरा से भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने बुधवार को राज्यव्यापी अभियान एक पेड़ मां के नाम के तहत पौधारोपण के माध्यम से बृजभूमि में हरियाली के महत्व पर जोर दिया और कहा कि यह मुहिम मथुरा और वृंदावन की हरियाली को पुनर्जीवित करने की एक खूबसूरत पहल है। हेमा मालिनी ने कहा, यह एक समृद्ध विरासत थी जो हमें दी गई थी, लेकिन हमने इसकी परवाह नहीं की और इसे खो दिया।

अब, पेड़ लगाना और उनकी रक्षा करना हमारी ज़िम्मेदारी है। हमारा लगाया गया प्रत्येक पौधा बृजभूमि के संरक्षण की दिशा में एक कदम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की एक पेड़ मां के नाम की अपील मथुरा और वृंदावन के प्राचीन हरे-भरे परिदृश्य को पुनर्जीवित करने और लोगों को उनकी जड़ों से फिर से जोड़ने की एक सुंदर पहल है।

इसे भी पढ़ें: सतलुज-यमुना लिंक मुद्दा जल्द सुलझ जाएगा: हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी

गन्ना विकास मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण, जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार और भाजपा नेता रविकांत गर्ग सहित अन्य अधिकारियों और नेताओं ने भी इस अभियान में भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण में जनभागीदारी के महत्व पर प्रकाश डाला।

प्रमुख खबरें

Asian Games Badminton: PV Sindhu और Ayush Shetty प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

बच्चों में नशाखोरी सिर्फ जनस्वास्थ्य नहीं बल्कि Child Protection का मामला: CJI Surya Kant

रूस की तेल रिफाइनरी पर यूक्रेन ने दाग दिए दनादन ड्रोन, 3 लोगों की मौत

PropEquity Report: देश के नौ प्रमुख शहरों में Housing Sales 6% गिरकर 1.03 लाख इकाई पर आई