Ram Mandir Ayodhya: हर साल इस दिन सूर्यदेव खुद करेंगे श्रीराम का अभिषेक, दोपहर को दमकेगा प्रभु का मुख

By अनन्या मिश्रा | Feb 15, 2024

अयोध्या नगरी में 22 जनवरी 2024 को भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम भव्य और धूमधाम से संपन्न हुआ। श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा के लिए अयोध्या नगरी को त्रेतायुग की तर्ज पर सजाया गया। वहीं भगवान श्रीराम मंदिर को बेहद भव्य तरीके से बनाया गया है। मंदिर खुलने और प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम पूरा होने के बाद इस श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया है। इसके साथ ही मंदिर में स्थापित श्रीराम की मूर्ति को खास तरीके से बनाया गया है। जानकारी के मुताबिक हर साल रामनवमी के मौके पर स्वयं सूर्यदेव श्रीराम का अभिषेक करेंगे।

इसे भी पढ़ें: Basant Panchami: ज्ञान की देवी सरस्वती को समर्पित और संतों की ऋतु है बसंत

मूर्तिकार योगीराज ने किया मूर्ति का चयन

भगवान श्री रामलला के 5 वर्षीय मूर्ति का चयन करने के बाद प्राण-प्रतिष्ठा का कार्यक्रम किया जा चुका है। मूर्तिकार योगीराज अरुण द्वारा प्रभु श्रीराम की मूर्ति बनाई गई है। यह मूर्ति श्याम वर्ण की और रामलला के विग्रह की ऊंचाई 51 इंच है। बाल स्वरूप भगवान श्रीराम के एक हाथ में धनुष और तीर और मुख पर सुंदर मुस्कान सुशोभित है।

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा

काशी के विद्वान गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ द्वारा 22 जनवरी 2024 को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का समय निकाला गया है। 22 जनवरी को अभिजीत मुहूर्त में प्राण प्रतिष्ठा की पूजा संपन्न की गई।

प्रमुख खबरें

Meta पर European Union का शिकंजा, Facebook-Instagram पर बच्चों की Safety से खिलवाड़ का आरोप

Mumbai Crime: Mira Road में गार्ड पर बेरहमी से हमला, US कनेक्शन और Terror Angle से हड़कंप

World Cup से पहले Football में बड़ा नियम, मुंह पर हाथ रखा तो मिलेगा सीधा Red Card

Champions League में गोलों की सुनामी! Paris Saint-Germain ने Bayern Munich को 5-4 से रौंदा