ChatGPT Search: सब लोग यूज कर सकते हैं चैटजीपीटी सर्च इंजन, गूगल का एकाधिकर जल्द ही खत्म होगा

By दिव्यांशी भदौरिया | Dec 17, 2024

कुछ ही महीने पहले OpenAI ने चैटजीपीटी सर्च इंजन को लॉन्च किया था। अब इसको लेकर खबर आई है कि सभी यूजर्स ChatGPT Search का इस्तेमाल कर सकते हैं जिनके पास ओपन एआई के मोबाइल एप्स और वेबसाइट पर अकाउंट है। इतना ही नहीं, कंपनी ने कहा कि ChatGPT Search अब पहले से अधिक एडवांस और बेहतर होगा। बता दें कि, पहले ChatGPT Search  सिर्फ प्रीमियम यूजर्स के लिए ही उपलब्ध था।

 ChatGPT सर्च के फीचर्स

बता दे किं, कंपनी ने लॉन्च समय कहा था कि वह इस सर्च इंजन में सुधार करने के लिए जारी रहेगा और इसे एडवांस वॉयस मोड में विस्तारित करेगी।  इसकी सुविधा उन लोगों को भी मिलेगी, जो यूजर्स लॉगइन नहीं हुए। लॉन्च के बाद OpenAI ने मोबाइल डिवाइसों के लिए एक ऑप्टिमाइज्ड वर्जन पेश किया है, जो स्मार्टफोन और टैबलेट पर एक सुगम और प्रभावी सर्च अनुभव प्रदान करेगा। आपको बता दें कि, इस फीचर में एक एडवांस वॉयस सर्च मोड भी शामिल हो चुका है। जो यूजर्स को वॉयस कमांड के जरिए सवाल पूछने और जवाब प्राप्त करने की अनुमति प्रदान करेगा। वहीं, इस सर्च इंजन प्रक्रिया में हैंड्स-फ्री सुविधा जुड़ गई है।

ओपन एआई ने ट्रेडिसनल सर्च इंजन के लिए एक एआई आधारित विकल्प पेश करते हुए सर्च एक्सपीरियंस एक बार फिर से परिभाषित करने का लक्ष्य रखा है। इसका मुख्य उद्देश्य गूगल और अन्य प्रतिस्पर्धियों को चुनौती देना है। एडवांस नैचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग टूल्स के जरिए एकीकरण से सर्च परिणामों की सटीकता और प्रासंगिकता को बढ़ावा मिलेगा, जिससे चैटजीपीटी सर्च उन यूजर्स के लिए आकर्षक ऑप्शन होगा। जो बेहतर रिजल्ट ही दिखाएगा।

प्रमुख खबरें

Harry Kane ने Bayern Munich के साथ 2029 तक बढ़ाया करार, हर हफ्ते मिलेंगे 4 लाख पाउंड

गोकुल डेरी में निदेशक नियुक्ति पर Rahul Gandhi का वार, फडणवीस ने फैसले को बताया कानून सम्मत

विदेशी पूंजी प्रवाह और शेयर बाजार में तेजी से संभला Rupee, अमेरिकी डॉलर के सामने 94.41 पर बंद

BJP की जीत को अमान्य ठहराने के लिए Congress फैला रही वोट चोरी का नैरेटिव: Ram Madhav