सब चीन-पाकिस्तान में लगे थे, मोदी के दोस्त ने ईरान के दूतावास की पूरी इमारत को ही बम से ध्वस्त कर दिया

By अभिनय आकाश | Apr 02, 2024

ईरानी दूतावास पर इस्रायल ने एयर स्ट्राइक कर दी है। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनवा में बीते दिनों चीनी नागरिकों पर हुए हमले से बढ़ते अंतरराष्ट्रीय तनाव के बीच सीरिया के दमिश्क में ईरानी दूतावास पर बड़ा हमला हो गया। हमले में ईरानी टॉप कमांडर मोहम्मद रज़ा जाहिदी की मौत की खबर है। जाहिदी के डिप्टी मोहम्मद हाजी रहीमी की बाजी जान चली गयी। इसके अलावा बताया जा रहा है कि 3 ईरानी राजनयिक भी इस हमले में ढेर हुए हैं। ईरान इस हमले के बाद गुस्से और बदले की आग में जल रहा है।  जिस तरह से दमिश्क में दूतावास को टारगेट किया गया है। 

इसे भी पढ़ें: Gaza जंग के लेबनान तक फैलने का अंदेशा, IDF ने किया वॉर ड्रिल तो हिजबुल्ला ने कर दी रॉकेटों की बौछार

8 दिनों में पांचवा बड़ा हमला

इजरायल ने एफ-35 लड़ाकू विमान से ये बम गिराए। पिछले आठ दिनों में इजरायल का पांचवा हमला है। इन हमलों में सीरिया के काफी मात्रा में सैनिक मारे गए थे। ऐसे में तनाव इस इलाके में बढ़ता जा रहा है। लेकिन अभी जिस तरह से पिन प्वाइंट अटैक हुए हैं। जैसे इजरायल को इस बात की पूरी जानकारी थी कि किस वक्त मोहम्मद रजा जाहिदी वहां पर होंगे। इजरायल का फोकस टारगेट था और नंबर 1 और नंबर 2 ईरानी रिव्यलूश्नरी गार्ड को एक  साथ खत्म किया गया।

प्रमुख खबरें

ISRO को कमजोर करने की साजिश हो रही या भारत को Space Superpower बनने की रणनीति पर काम चल रहा?

Air India Express Emergency Landing | इंजन ऑयल का प्रेशर खतरनाक स्तर तक गिरने के बाद एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट वापस लौटी, कोच्चि में सुरक्षित लैंडिंग

Singapore Racism Row: भारतीयों के खिलाफ नस्लभेदी टिप्पणियों पर सख्त हुए K. Shanmugam, दिए जांच के आदेश

पुरानी साइकिल में सपा ने लगाये नए राजनीतिक पुर्जे, अखिलेश की ‘शार्प’ और डिंपल की ‘सॉफ्ट’ राजनीति क्या गुल खिलाएगी?