Travel Tips: शिमला तो सब जाते हैं, इस Summer Vacation में इन 5 'Hidden Gems' को करें Explore

By अनन्या मिश्रा | May 29, 2026

गर्मियों में बहुत कम लोग घूमने का प्लान बनाते हैं, क्योंकि इस दौरान देश के कई जगहों पर बहुत गर्मी पड़ती है। हालांकि कुछ जगहें ऐसी भी हैं, जिनको गर्मी से राहत पाने के लिए एक्सप्लोर किया जाता है। इस लिस्ट में शिमला भी शामिल है। आप शिमला घूम सकते हैं और इसके आसपास बसे कई हिल स्टेशन को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं। आपको यहां पर हर नजारा आपको सुकून देगा और आपकी छुट्टियों को भी यादगार बना देगा।

इसे भी पढ़ें: IRCTC की Bharat Gaurav ट्रेन: अब बिना झंझट करें 7 ज्योतिर्लिंग की यात्रा, जानें पूरा Schedule

शिमला के पास मौजूद हिल स्टेशन

कुफरी

कुफरी शिमला से करीब 15 किमी दूर है। जो लोग एडवेंचर पसंद करते हैं, उनके लिए यह परफेक्ट जगह है। यहां पर आप घुड़सवारी, ट्रेकिंग और नेचर वॉक का मजा ले सकते हैं। यहां की सबसे फेमस जगह महासू पीक है। जहां पर बर्फ से ढके पहाड़ों का शानदार नजारा देखने को मिलता है।

नारकंडा

अगर आप किसी शांत जगह पर सुकून के पल बिताना चाहते हैं, तो नारकंडा आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। नारकंडा अपने सेब के बागों और घने जंगलों के लिए जानी जाती है। नारकंडा की लोकप्रिय जगह हाटू पीक है। यहां से आप हिमालय की खूबसूरती को निहार सकते हैं।

चैल

यह एक बेहद खूबसूरत और शांत हिल स्टेशन है। चैल अपने ऐतिहासिक महत्व और प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। यहां पर स्थित चैल पैलेस पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है। यहां पर दुनिया का सबसे ऊंचा क्रिकेट ग्राउंड भी है।

मशोबरा

यह जगह उन लोगों के लिए काफी अच्छी है, जोकि शांति और प्रकृति के करीब सुकून के पल बिताना चाहते हैं। मशोबरा के शांत रास्ते, घने जंगल और ठंडी हवा आपको रिलैक्स कर देती है। गर्मियों में आपको मशोबरा में काफी अच्छा लगेगा।

तत्तापानी

बता दें कि यह जगह अपनी खास पहचान के लिए जाना जाता है। यहां पर गर्म पानी का कुंड है, जोकि काफी प्रसिद्ध है। माना जाता है कि इस कुंड में स्नान करने से कई सेहत संबंधी लाभ मिलते हैं। इसके अलावा आप यहां पर रिवर राफ्टिंग का भी लुत्फ उठा सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Byjus Founder रवींद्रन को Singapore कोर्ट से झटका, 6 महीने की जेल, संकट में Ed-Tech Empire

Delhi में AC ब्लास्ट ने ली CCI के पहले चेयरमैन धनेंद्र कुमार की जान, दम घुटने से मौत।

FIFA World Cup के लिए अर्जेंटीना की टीम घोषित, Coach Scaloni ने 8 नए प्लेयर्स पर खेला दांव

Arsenal को पहली Trophy का इंतजार, PSG के सामने लगातार दूसरी बार खिताब जीतने की चुनौती