विधानसभा परिसर में सभी को सामाजिक दूरी अपनानी होगी तथा फेस मास्क पहनना जरूरी --परमार

By विजयेन्दर शर्मा | Feb 23, 2022

शिमला। विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने बताया कि राज्यपाल  राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर के अभिभाषण के साथ शिमला में बजट सत्र आरम्भ होगा। इस सत्र में कुल 16 बैठकें होंगी। 24 फरवरी को सदन में शोकोदगार प्रस्तुत किये जायेंगे जबकि 26 फरवरी तथा 5 मार्च को शनिवार के दिन भी सत्र का आयोजन किया जायेगा। 

उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी से पीड़ित होने वाले लोगों की संख्या लगातार घटती जा रही है लेकिन अभी भी यह बीमारी पूर्णत समाप्त नहीं हुई है। उन्होंने राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था तथा सत्र की तैयारियों से सम्बन्धित एक बैठक बुलाई थी जिसमें सभी पहलुओं पर गम्भीर चर्चा की गई तथा इस सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये गये ।

इसे भी पढ़ें: हिमाचल विधानसभा का बजट सत्र आज से, चार मार्च को बजट पेश करेंगे सीएम

लिहाजा सत्र के दौरान कोरोना महामारी से बचने के लिए केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा जारी की गई नवीनतम एसओपी की पूर्णत परिपालना की जायेगी।   विधान सभा सचिवालय में प्रवेश पाने वाले हर व्यक्ति की थर्मल स्क्रीनिंग की जायेगी। विधान सभा सचिवालय के भवनों तथा परिसर को सैनिटाइज किया जायेगा ताकि किसी भी तरह के संक्रमण से बचा जा सके। विधान सभा सचिवालय के मुख्य द्वारों, सदन के बाहर पक्ष व विपक्ष गैलरी, पक्ष व विपक्ष लौंज और अधिकारी दीर्धा के बाहर फुट पेडल द्वारा स्वाचालित सैनिटाइजर की व्यवस्था की गई है। किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए सचिवालय परिसर में विधान सभा डिस्पेंसरी के समीप एक आइसोलेशन रूम की व्यवस्था की गई है। इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य विभाग द्वारा विधान सभा परिसर में एंबुलेंस तथा टेस्टिंग मशीन की भी व्यवस्था की गई है। 

इसे भी पढ़ें: निपुण हिमाचल मिशन से प्रदेश के बच्चे बनंेगे निपुणः शिक्षा मंत्री

उन्होंने बताया कि विधानसभा परिसर में सभी को सामाजिक दूरी अपनानी होगी तथा फेस मास्क पहनना जरूरी होगा। सत्र के दौरान जिन अधिकारियों व कर्मचारियों की सेवायें वांछित हैं केवल वही डयूटी पर तैनात रहेगें। परिसर के भीतर झूंड़ में खडे़ होने पर मनाही रहेगी।   मुख्यमंत्री तथा मंत्री परिषद के सदस्यों से आगन्तुक तथा जनप्रतिनिधि मण्डल विधान सभा स्थित प्रतीक्षालय में समय मिलने पर समयानुसार मिल सकेंगे। 

इसे भी पढ़ें: स्काउट्स एंड गाइड्स युवाओं में नई सोच विकसित करने और अनुशासित समाज के विकास में दे रहा अहम योगदानः राज्यपाल

वहीं , पुलिस विभाग तथा विधान सभा सचिवालय के अधिकारी आपसी तालमेल से इसकी व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे ताकि किसी भी तरह की असुविधा न हो। इस बार दर्शक दीर्घा में बैठने के लिए 50ः क्षमता के साथ पास जारी किये जायेंगे। अतरू  एक दिन में भोजन अवकाश से पहले 50ः क्षमता के साथ 70 दर्शकों को तथा भोजन अवकाश उपरान्त उतने ही आगन्तुकों को पास जारी किये जायेगें। सभी को मास्क पहनना अनिवार्य होगा तथा सामाजिक दूरी अपनानी होगी।

इसे भी पढ़ें: अनुराग ठाकुर एवं सुरेश कश्यप ने पटाखा फ़ैक्ट्री में हुए हादसे पर दुःख जताया

उन्होंने बताया कि इस सत्र के दौरान 480 पुलिसकर्मी, 70 होमगार्ड के जवान तथा टीम भी ड्यूटी पर तैनात रहेगी।   पत्रकार दीर्धा समिति की बैठक में निर्धारित किया गया कि प्रत्येक समाचार पत्र तथा समाचार एजेंसी का एक ही संवाददाता पत्रकार दीर्घा में बैठेगा तथा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के राज्य स्तरीय मान्यता प्राप्त संवाददाता को भी पत्रकार दीर्घा में बैठने की अनुमति देंगे। इसके लिए उन्होंने सभी से सहयोग मांगा है। इसके अतिरिक्त समाचार पत्रों एजैंसियों तथा इलैक्ट्रोनिक मिडिया के फोटोग्राफर तथा कैमरामैन प्रति चैनल एक-एक को भी परिसर में गेट न0 3 तक प्रवेश हेतु पास जारी किये जायेंगे।  

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री ने ऊना में पटाखा फैक्टरी में अग्निकांड पर शोक व्यक्त किया, हादसे की मंडलायुक्त से जांच के आदेश

उन्होंने बताया कि इस सत्र के लिए अभी तक सदस्यों से कुल 1069 सूचनाएं प्राप्त हुई हैं जिसमें  तांराकित प्रश्नों की संख्या 722 है  तथा  अतांराकित प्रश्नों की संख्या  347 सूचनाएं प्राप्त हुई है। इसमें से अधिकतर प्रश्न नियमानुसार सरकार को आगामी कार्रवाई हेतु प्रेषित कर दिये गये है। इसके अतिरिक्त सदस्यों से नियम-101 के अर्न्तगत 6 सूचनायें तथा नियम-130 के अर्न्तगत 5 सूचनाएं प्राप्त हुई है जिन्हें भी सरकार को आगामी कार्रवाई हेतु प्रेषित कर दिया गया है।  उन्होंने कहा कि  प्रश्नों से सम्बन्धित जो सूचनाएं सदस्यों से प्राप्त हुई है वह मुख्यत बढ़ती मंहगाई व बेरोजगारी, सड़कों की दयनीय स्थिति, स्वीकृत सड़कों की  क्च्त्श्े, प्रदेश में महाविद्यालयों, स्कूलों, स्वास्थ्य संस्थानों इत्यादि का उन्नयन एवं विभिन्न विभागों में रिक्त पदों की पद्पूर्ति, पर्यटन, उद्यान, पेयजल की आपूर्ति, युवाओं में बढ़ते नशे के  प्रयोग की रोकथाम, बढ़ते अपराधिक मामलों व सौर ऊर्जा, परिवहन व्यवस्था तथा छच्ै पर आधारित है। इसके अतिरिक्त माननीय सदस्यों ने प्रश्नों के माध्यम से अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों  से सम्बन्धित मुख्य मुद्दों को भी उजागर किया है।  

इसे भी पढ़ें: डीसी राघव शर्मा ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ घटनास्थल का किया निरीक्षण

उन्होंने कहा कि विधान सभा का सत्र सुचारू रूप से चले तथा सदन में कोई गतिरोध न हो इसके लिए अपने कार्यालय कक्ष में सर्वदलीय बैठक बुलाई थी जिसमें सता पक्ष की ओर से संसदीय कार्यमंत्री सुरेश भारद्वाज, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री तथा सी0 पी0 आई0 एम0 के नेता एवं सदस्य श्री राकेश सिंघा भी शामिल थे।   मैंने बैठक के दौरान सता पक्ष तथा विपक्ष के सदस्यों से अनुरोध किया कि वे जनहित से जुड़े मुद्दों को ही सदन में उठायें तथा हिमाचल प्रदेश विधान सभा की परम्पराओं तथा गरिमा का सम्मान करते हुए नियमों की परिधि में रहकर जनहित से सम्बन्धित विषयों पर सदन में सार्थक चर्चा करें तथा सत्र के संचालन में अपना रचनात्मक सहयोग दें।   उन्होंने बताया कि बजट सत्र के दृष्टिगत विधान सभा सचिवालय तथा परिसर को आकर्षक एवं खूबसूरत बनाने हेतु कृत्रिम रोशनी द्वारा इसे सुसज्जित किया  जा रहा है। 

प्रमुख खबरें

Vastu Tips: सूर्यास्त के बाद भूलकर भी न खरीदें ये 5 चीजें, घर में बढ़ सकती है Negative Energy और कंगाली

IAF Agniveervayu भर्ती: वायुसेना में 10वीं पास के लिए Non-Combatant पदों पर मौका, जानें Eligibility Criteria

UPI सेवा से जुड़े India और Maldives, फवारा प्रणाली से रियल टाइम में भेजें पैसा

Supreme Court ने NSE को लोक प्राधिकरण मानने के दिल्ली High Court के आदेश पर लगाई रोक