वैष्णो देवी मंदिर मामला: सरकार ने किया मुआवजे का ऐलान, कवींद्र गुप्ता बोले- जो चूक हुई उसके बारे में सभी को विचार करना होगा

By अनुराग गुप्ता | Jan 01, 2022

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता कवींद्र गुप्ता ने शनिवार को कहा कि वैष्णो देवी मंदिर में हुआ हादसा चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि इस हादसे से सीखना चाहिए और प्रशासन को भी इसकी पूरी जानकारी लेने के बाद विचार करना चाहिए कि हमारे आस्था के दरबार में ऐसी घटना नहीं होनी चाहिए। हिन्दी न्यूज चैनल 'आज तक' के साथ बातचीत में कवींद्र गुप्ता ने यह बात कही। 

इसे भी पढ़ें: पहली बार जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों की संख्या 100 से भी कम बची है  

आपको बता दें कि प्रसिद्ध वैष्णो देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण मची भगदड़ में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और अन्य 20 जख्मी गए। भगदड़ मंदिर के गर्भगृह के बाहर गेट नंबर तीन के पास हुई। जख्मियों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। जिनमें से कुछ जख्मियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। माता वैष्णो देवी मंदिर जम्मू से करीब 50 किमी दूर त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित है।

प्रमुख खबरें

केजरीवाल ने दिया Punjab Elections जल्दी होने का संकेत, Bhagwant Mann ही होंगे CM चेहरा!

अमेरिका की नाकेबंदी का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, भारत के विरोध के बाद रूबियो ने किया साफ

Ayodhya Ram Mandir Donation Row: मंडलायुक्त की अध्यक्षता में SIT गठित, 15 दिन में सौंपनी होगी रिपोर्ट

JP Nadda ने साधा कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना: Himachal में ठप विकास, अधूरे Healthcare Projects