हर किसी को झटका लगता है, बाहर रहकर बेहतर खेलने में मदद मिली: पंड्या

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 16, 2019

मुंबई। हार्दिक पंड्या का मानना है कि हर कोई झटकों से सीखता है और वह भी अपवाद नहीं है और क्रिकेट से कुछ समय दूर रहने से उन्हें अपने खेल और मानसिकता पर काम करने का समय मिला जिसका फायदा आईपीएल में मिल रहा है। एक टीवी चैट शो पर महिला विरोधी टिप्पणी के कारण हार्दिक पर बीसीसीआई ने अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया । बीसीसीआई लोकपाल अभी भी मामले की जांच कर रहा है हालांकि उसे क्लीन चिट मिलने की उम्मीद है। न्यूजीलैंड में वापसी के बाद से पंड्या ने अपने खेल पर फोकस किया और आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिये 191 की औसत से 186 रन बना चुके हैं। 

 इसे भी पढ़ें: CWC 2019: टीम इंडिया का हुआ ऐलान, BCCI ने शंकर-कार्तिक पर खेला दांव

विश्व कप में भी वह अहम भूमिका निभायेंगे और इसकी तैयारी आईपीएल के जरिये हो रही है। उन्होंने कहा, ‘‘आपको आत्मविश्वास रखना होगा। विश्व कप बड़ा टूर्नामेंट है। पहली बार मैं विश्व कप खेल रहा हूं और मुझे लय कायम रखनी होगी। मैं खेल से कुछ समय बाहर था तो वापिस आकर लय हासिल करना जरूरी था।’’

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह