हिजाब विवाद पर बोले प्रह्लाद जोशी, स्कूलों में हर किसी को वर्दी संबंधी नियमों का करना चाहिए पालन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 08, 2022

नयी दिल्ली। कर्नाटक में ‘हिजाब’ विवाद के बीच संसदीय मामलों के मंत्री प्रह्लाद जोशी ने मंगलवार को कहा कि स्कूलों में हर किसी को वर्दी संबंधी नियमों का पालन करना चाहिए और उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ नेताओं तथा कट्टरपंथियों ने इसे एक मुद्दा बना दिया है। उनकी यह टिप्पणियां तब आयी हैं जब कर्नाटक के विभिन्न हिस्सों में कॉलेजों में हिजाब के समर्थन और विरोध में प्रदर्शन तेज हो गए हैं। 

इसे भी पढ़ें: कर्नाटक हिजाब विवाद पर बोले उमर अब्दुल्ला, भारत में मुसलमानों के लिए नफरत आम बात 

बहरहाल, कर्नाटक से ताल्लुक रखने वाले जोशी ने कहा कि मामला अदालत में है और राज्य सरकार अदालत के फैसले का इंतजार कर सकती है। उन्होंने कहा कि किसी को भी कानून अपने हाथ में नहीं लेना चाहिए तथा पुलिस से किसी तरह का उल्लंघन होने पर कार्रवाई करने की उम्मीद की जाती है।

प्रमुख खबरें

West Asia Conflict: अमेरिका ने 140 सैन्य ठिकाने किए तबाह, तो ईरान ने US जहाजों को बनाया निशाना

Sawan 2026 Special: सावन में कब रखा जाएगा मंगला गौरी व्रत? जानें पूजा विधि और उद्यापन के सभी Complete Rules

Uttarakhand Landslide Alert: केदारनाथ हाईवे पर भूस्खलन, मुनकटिया में रास्ता बंद

Priyanka-Deepika के बाद Disha Patani की Hollywood में एंट्री, इस Supernatural Thriller से करेंगी डेब्यू