Shubman Gill पर सभी को भरोसा रखना चाहिये, वह T20 World Cup में मैच जीतेगा : Abhishek

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 15, 2025

बारह वर्ष की उम्र से शुभमन गिल के साथ खेल रहे अभिषेक शर्मा को पता है कि खराब फॉर्म से उबरकर वह भारत के लिये टी20 विश्व मैच जीतेंगे और अगले साल टी20 विश्व कप में भी शानदार प्रदर्शन करेंगे।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ यहां तीसरे टी20 में उन्होंने 28 गेंद में 28 रन बनाये। गिल और कप्तान सूर्यकुमार यादव के खराब फॉर्म के बारे में पूछने पर अभिषेक ने कहा ,‘‘ मैं एक बात साफ बताना चाहता हूं कि आप भरोसा रखिये , ये दोनों खिलाड़ी भारत के लिये विश्व कप में मैच जीतेंगे और इस श्रृंखला में भी।’’

अपने बचपन के दोस्त गिल के बारे में उन्होंने कहा ,‘‘ मैं इतने समय से इनके साथ खेल रहा हूं , खासकर शुभमन के तो मुझे पता है कि वह किसी भी टीम के खिलाफ और किसी भी हालात में रन बना सकता है।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ मुझे उस पर शुरू से काफी भरोसा है और जल्दी ही सभी को पता चलेगा और सभी इसी तरह से भरोसा करेंगे।’’ तीसरे मैच में 18 गेंद में 35 रन बनाकर भारत को 2 . 1 से बढत दिलाने वाले अभिषेक ने कहा कि दिसंबर के मौसम को ध्यान में रखते हुए उन्होंने बल्लेबाजी की। उन्होंने कहा ,‘‘ आपको यह ध्यान में रखना पड़ता है कि गेंद स्विंग कर रही है या सीम ले रही है। मैने कुछ ऐसे शॉट खेले जो ऐसे विकेट पर ही खेले जा सकते हैं।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में BJP ने शुरू की चुनावी तैयारी, 2027 के लिए विस्तारक योजना के संयोजकों की सूची जारी

Shiv Sena UBT नेता प्रदीप पूर्णेकर हत्याकांड के दो आरोपी Prayagraj से ठाणे लाए गए

संगठन की मजबूती के दम पर तय हो सीटों का बंटवारा: Anupriya Patel

Siliguri में हिंदू दुकानों से Biryani और पूजा सामग्री खरीदने की अपील वाले पोस्टरों पर विवाद