टीएमसी नेता के घर मिली EVM और VVPAT, सेक्टर अधिकारी निलंबित

By अंकित सिंह | Apr 06, 2021

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए आज तीसरे चरण का मतदान जारी है। 31 सीटों पर इस वक्त वोटिंग चल रही है। इन सब के बीच एक बड़ी खबर आ रही है। खबर यह है कि भाजपा की ओर से टीएमसी नेता के घर में ईवीएम मिलने का आरोप लगाया गया है। उलुबेरिया में तृणमूल कांग्रेस के नेता के घर ईवीएम और वीवीपैट मिलीं। उल्बेरिया उत्तर से भाजपा उम्मीदवार किरण बेरा ने आरोप लगाया कि मतदान से पहले ही रात टीएमसी नेता गौतम घोष के घर ईवीएम और वीवीपैट की मशीनें मिली है। भाजपा की ओर से टीएमसी नेता पर गड़बड़ी करने का भी आरोप लगाया गया है। उसके बाद यहां माहौल बिगड़ा और सुरक्षाबलों को मुस्तैदी दिखानी पड़ी। इन सबके बीच चुनाव आयोग एक्शन में आ गया है। चुनाव आयोग ने एक अफसर को सस्पेंड कर दिया है। यह आरक्षित ईवीएम थी जिसे चुनाव प्रक्रिया से हटा दिया गया है। इसमें शामिल सभी लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। चुनाव आयोग की ओर से यह सफाई दी गई है कि एक रिजर्व एवीएम था जिसका वोटिंग में इस्तेमाल नहीं हो रहा था। चुनाव आयोग ने यह भी कहा कि सेक्टर अधिकारी तपन सरकार ईवीएम के साथ अपने रिश्तेदार के घर सोने चले गए थे जो कि नियमों का उल्लंघन भी है। 

प्रमुख खबरें

उम्मीद है कि आप सभी दिल्ली के मौसम का आनंद ले रहे होंगे, AQI के गंभीर स्तर की ओर बढ़ने पर सुप्रीम कोर्ट का तंज

Bihar Police STF ने जब्त की 10 करोड़ रुपये की चरस, दो अलग-अलग अभियानों में महिला समेत 2 गिरफ्तार

NCP गुटों के विलय से NDA में आ सकते हैं Sharad Pawar, INDIA गठबंधन को लगेगा बड़ा झटका

जिगरी दोस्त को भी न बताएं ये 5 राज, वरना बाद में हो सकता है पछतावा