कैराना में बिना नंबर प्लेट वाली कार में मिली EVM, सपा ने जताया कड़ा विरोध

By अभिनय आकाश | Feb 11, 2022

उत्तर प्रदेश के कैराना में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को बिना नंबर प्लेट वाली गाड़ी में एक लावारिस इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) मिली। कैराना उन 58 विधानसभा क्षेत्रों में से एक है जहां गुरुवार को पहले चरण के मतदान के लिए मतदान हुआ था। जिस कार में ईवीएम मिली थी, उस पर कैराना निर्वाचन क्षेत्र के जोनल मजिस्ट्रेट का स्टीकर चिपका हुआ था। कार शामली-पानीपत हाईवे पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को मिली। बाद में ईवीएम को जिला मजिस्ट्रेट के सामने खोला गया।

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण में करीब 60 फीसद मतदान हुआ

एडीएम संतोष कुमार सिंह ने बताया कि कैराना के जोनल मजिस्ट्रेट एमपी सिंह की गाड़ी में रिजर्व ईवीएम रखी थी। मेरठ रोड पर किसी होटल पर खाना खाने के दौरान किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दी। मामले की जांच की जा रही है। दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।  

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता