असम में भाजपा नेता की कार में मिला EVM, EC की कार्रवाई, कांग्रेस का सवाल

By अंकित सिंह | Apr 02, 2021

एक केंद्र शासित प्रदेश सहित पांच राज्यों में चुनावी घमासान जारी है। सत्ता पक्ष और विपक्ष लगातार चुनाव प्रचार में जुटी हुई है। इन सबके बीच असम और पश्चिम बंगाल में दो चरण के मतदान खत्म हो चुके है। दूसरी ओर से चुनाव आयोग के साथ-साथ ईवीएम को लेकर भी कई तरह के सवाल उठाए जाने लगे है। इन सबके बीच असम के करीमगंज जिले में एक कार से ईवीएम बरामद की गई है। इसके बाद से विपक्ष चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठा रहा है। शुरुआती जांच में पता चला है कि जिस बोलेरो कार से ईवीएम मिला है वह पाथरकांडी विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार कृष्णेंदु पाल की है। सबसे खास बात तो यह है कि जब कार में ईवीएम बरामद की गई तो उस समय चुनाव आयोग का ना कोई अधिकारी और ना ही कार के भीतर कोई सुरक्षाकर्मी मौजूद था। खबर मिलते ही चुनाव आयोग सक्रिय हो गया। आनन-फानन में चार मतदान अफसरों को निलंबित कर दिया गया है। उनके खिलाफ एफआईआर लिखने के भी आदेश दे दिए गए हैं। चुनाव आयोग ने कहा कि परिवहन प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने के लिए पीठासीन अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। पीओ और 3 अन्य अधिकारियों को निलंबित किया गया है। हालांकि ईवीएम की सील बंद मिली लेकिन LAC 1 रतबाड़ी(SC) के इंदिरा एमवी स्कूल, संख्या 149 पर दोबारा मतदान कराने का फैसला किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी से भी इस मामले को लेकर आयोग में रिपोर्ट मांगी है डीएम से चुनाव आयोग को मिली जानकारी के मुताबिक यह कहा गया है कि पोलिंग पार्टी की गाड़ी बीच रास्ते में खराब हो गई थी जिसके बाद रास्ते से गुजर रही एक गाड़ी का सहारा लेना पड़ा वह गाड़ी भाजपा विधायक और मौजूदा चुनाव में पार्टी उम्मीदवार की गाड़ी है

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा