हिंदू धर्म अपनाना चाहते हैं AIMIM के पूर्व नेता, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लगाई मदद की गुहार

By अनुराग गुप्ता | Apr 11, 2022

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एक मुस्लिम जोड़े ने हिंदू धर्म को अपनाने की इच्छा जताते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मदद की गुहार लगाई है। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के पूर्व जिलाध्यक्ष ने अपनी पत्नी के साथ धर्म परिवर्तन की मांग की। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि इस संबंध में मुस्लिम धार्मिक नेताओं और संगठनों से कोई मदद या मार्गदर्शन नहीं मिला है। 

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, एआईएमआईएम के पूर्व जिलाध्यक्ष मोहम्मद रुवेद साबिर और उनकी पत्नी समीना परवीन ने मुरादाबाद पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। दंपति ने शिकायत पत्र में बहन और जीता पर भी आरोप लगाए। दंपति ने आरोप लगाया कि बहन और जीजा ने उनके मकान पर कब्जा कर लिया है और उन्हें घर से बाहर निकालने का प्रयास कर रहे हैं। जिसकी कीमत करीब एक करोड़ रुपए है। 

इसे भी पढ़ें: बुल्डोजर चलने के बाद भी एमपी में नहीं रुक रहे दुष्कर्म के मामले, 10 साल की युवती के साथ हुआ अनाचार 

आपको बता दें कि मुस्लिम दंपति ने अपनी पसंद के धर्म में परिवर्तित होने में असमर्थ होने और हिंदू धर्म में विश्वास दिखाने के बारे में एक औपचारिक शिकायत दर्ज की है, लेकिन इस संबध में मुस्लिम समुदाय की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक दंपति ने मुस्लिम धर्मगुरुओं और संगठनों से स्वैच्छिक धर्मांतरण के सिलसिले में मदद की गुहार लगाई, लेकिन उनकी अभी तक किसी ने भी कोई मदद नहीं की है। ऐसे में उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से काफी उम्मीदें हैं।

प्रमुख खबरें

Russian Embassy की फर्जी वेबसाइट बनाकर नौकरी का झांसा देने वाले दो जालसाज Delhi Police द्वारा अरेस्ट

Tanush Kotian की घातक गेंदबाजी से Mumbai जीती, Angkrish Raghuvanshi ने जड़ा अर्धशतक

Maharashtra से UP तक MLC चुनाव परिणाम और Supreme Court के अहम निर्देश, रात 9 बजे तक की बड़ी खबरें

Maharashtra विधान परिषद चुनाव: MVA ने 5 में से 3 सीटें जीतीं, Mahayuti में तकरार