ब्रेन सर्जरी के बाद इक्वाडोर के पूर्व राष्ट्रपति गुस्तावो नोबोआ का निधन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 17, 2021

क्वीटो (इक्वाडोर)। इक्वाडोर के पूर्व राष्ट्रपति गुस्तावो नोबोआ का मंगलवार को अमेरिका में ब्रेन ट्यूमर के ऑपरेशन के बाद निधन हो गया। वह 83 वर्ष के थे। इक्वाडोर के राष्ट्रपति लेनिन मोरेनो ने ट्वीट कर नोबोआ के निधन की पुष्टि की है। उन्होंने नोबोआ को देशभक्त बताते हुए कहा कि उनके निधन से इक्वाडोर शोक में है। वह पूर्व राष्ट्रपति की याद में कल से राजकीय शोक घोषित करेंगे। तत्कालीन राष्ट्रपति जामिल माहुद के खिलाफ विद्रोह और इसकी वजह से माहुद का कार्यकाल समाप्त होने के बाद नोबोआ जनवरी, 2000 में राष्ट्रपति बने थे।

इसे भी पढ़ें: कमला हैरिस ने सोमवार को फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों से की बात

उस समय देश गंभीर आर्थिक संकटों का सामना कर रहा था और इस संकट की वजह से सरकार ने अमेरिकी डॉलर को राष्ट्रीय मुद्रा के रूप में अपना लिया। देश में वस्तुओं की कीमतें आसमान छू रही थीं और आधे से ज्यादा बैंक या तो बंद हो गए या उनमें ठीक से कामकाज नहीं हो रहा था। नोबोआ के बाद लुसियो गुतेरेज देश के राष्ट्रपति बने। नोबोआ ने मुद्रा में बदलाव किया और अल नीनो जैसी गंभीर पर्यावरण की स्थिति से निपटते हुए इक्वाडोर की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाना शुरू किया।

प्रमुख खबरें

RCB vs CSK IPL 2024: आरसीबी और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हाई-वोल्टेड मुकाबला, देखें दोनों की प्लेइंग इलेवन

Uttar Pradesh : Gautam Buddha Nagar में हिरासत में युवक की आत्महत्या मामले में दो महिलाएं गिरफ्तार

यूपी गैंगस्टर्स एक्ट के तहत मामले, आरोप पत्र को रद्द करने की याचिका, सुनवाई के लिए तैयार हुआ सुप्रीम कोर्ट

भारत को पाकिस्तान जैसा बनाना चाहती है बीजेपी, शिवसेना में फूट पर आदित्य ने क्या कहा?