केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने जताई उम्मीद, सरकारी भर्ती के लिए परीक्षा सितम्बर में हो सकती है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 14, 2021

नयी दिल्ली। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने शनिवार को कहा कि सरकारी नौकरियों के लिए भर्ती के वास्ते सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) इस साल सितंबर के आसपास आयोजित होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि सीईटी आयोजित करने के लिए राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी (एनआरए) का गठन केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी से किया गया है। कार्मिक राज्य मंत्री सिंह ने कहा, ‘‘युवाओं, विशेष रूप से सरकारी नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) इस वर्ष से पूरे देश में आयोजित की जाएगी जिससे केंद्र सरकार की नौकरियों में भर्ती के लिए उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग और उन्हें छांटा जा सके।’’

इसे भी पढ़ें: नंदीग्राम में ममता बनर्जी को लगी चोट किसी षड्यंत्र का हिस्सा नहीं! केवल दुर्घटना

मंत्री ने कहा कि इस सुधार की सबसे बड़ी खासियत यह है कि देश के हर जिले में कम से कम एक परीक्षा केंद्र होगा जो दूर-दराज के इलाकों में रहने वाले उम्मीदवारों तक पहुंच बढ़ाएगा। उन्होंने कहा कि यह महिलाओं और दिव्यांग उम्मीदवारों के साथ-साथ उन लोगों के लिए भी फायदेमंद होगा जो अलग-अलग केंद्रों की यात्रा करके परीक्षा में शामिल होने में आर्थिक रूप से सक्षम नहीं हैं। उन्होंने स्पष्ट किया हालांकि, स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (एसएससी), रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) और इंस्टीट्यूट आफ बैंकिंग पर्सनल रिक्रूटमेंट बोर्ड्स (आईबीपीएस) जैसी मौजूदा केंद्रीय भर्ती एजेंसियां अपनी आवश्यकताओं के अनुसार विशिष्ट भर्ती करना जारी रखेंगी और सीईटी केवल नौकरियों के लिए उम्मीदवारों की प्रारंभिक स्क्रीनिंग के लिए परीक्षा होगी।

प्रमुख खबरें

Delhi में TMC नेताओं संग हिरासत में ली गईं Mamata Banerjee, स्थिति को आपातकाल से बदतर बताया

Election Commission का समर्थन करते हुए 124 पूर्व नौकरशाहों ने चुनावी धांधली के दावों पर उठाए सवाल

बदले हालात के आधार पर पूरा होगा India US Trade Pact, Piyush Goyal ने दी जानकारी

Vaibhav Suryavanshi में मुझे अपनी झलक दिखती है, वीरेंद्र सहवाग ने की तारीफ