Health Tips: प्रोटीन की अधिकता सेहत को पहुंचा सकती है नुकसान, जानिए कितना करें इसका सेवन

By अनन्या मिश्रा | Mar 11, 2024

हमारे शरीर के लिए प्रोटीन सबसे जरूरी पोषक तत्वों में से एक है। यह मानव शरीर के निर्माण का खंड माना जाता है। प्रोटीन मांसपेशियों के निर्माण के साथ ही वेट कम करने, बालों और नाखूनों के विकास को बढ़ावा देने और मेटाबॉलिज्म में सुधार करने में सहायता करता है। इसलिए हमारे शरीर को नियमित रूप से संयमित मात्रा में प्रोटीन की आवश्यकता होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं शरीर में प्रोटीन की अधिकता भी नुकसानदायक हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: Health Tips: काम के चक्कर में लेट करते हैं नाश्ता तो जान लीजिए इसके नुकसान

नुकसानदायक है प्रोटीन का अधिक सेवन

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें, तो बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के लिए प्रोटीन वाली चीजें जरूरी होती हैं। महिलाओं को कम से कम 46 ग्राम प्रोटीन और पुरुषों को 56 ग्राम प्रोटीन का सेवन रोजाना करना चाहिए। लेकिन अधिक मात्रा में प्रोटीन का सेवन करने से इसके कई साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं। जिसका आपके शरीर पर नकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है। तो आइए जानते हैं उन लक्षणों के बारे में, जिनके मदद से आप जान सकते हैं कि कहीं आप भी तो प्रोटीन का अधिक सेवन नहीं कर रहे हैं।

कब्ज की समस्या

आमतौर पर उच्च-प्रोटीन वाले आहार फाइबर और कार्ब्स के सेवन को प्रतिबंधित करने का काम करते हैं। वहीं शरीर में इन पोषक तत्वों की कमी होने पर कब्ज की शिकायत हो सकती है। ऐसे में अगर आप भी डाइट में अधिक प्रोटीन का सेवन कर रहे हैं और साथ ही हाइड्रेशन का ध्यान नहीं रखते हैं, तो आपको कब्ज की समस्या बढ़ सकती है।

किडनी संबंधी समस्या

बता दें कि अधिक प्रोटीन किडनी को भी नुकसान पहुंचा सकती है। जब अधिक प्रोटीन का सेवन किया जाता है, तो किडनी को इसे संसाधित करने के लिए एक्स्ट्रा मेहनत करनी पड़ती है। ऐसे में किडनी पर अधिक दबाव पड़ता है, जिसकी वजब से थकान, भूख कम लगना, बार-बार पेशाब लगना और पैरो व टखनों में सूजन की समस्या हो सकती है। किडनी की समस्या की वजह से तरल पदार्थों के जमाव का भी जोखिम हो सकता है। जिसके कारण पैरों में अधिक सूजन की समस्या भी हो सकती है।

वजन बढ़ने की समस्या

वेट लॉस के लिए प्रोटीन का सेवन बढ़ाए जाने की सलाह दी जाती है। लेकिन जब प्रोटीन का अधिक मात्रा में सेवन किया जाता है, तो तेजी से वजन बढ़ने का खतरा हो सकता है। क्योंकि एक्स्ट्रा प्रोटीन शरीर में वसा के रूप में जमा होने लगती है। जो मोटापे के खतरे को बढ़ा सकती है। ऐसे में अगर आप वजन कम करने के लिए प्रोटीन का सेवन कर रहे हैं, तो इसकी मात्रा का ध्यान रखना बेहद जरूरी हो जाता है।

प्रमुख खबरें

World Cup: Czechia के खिलाफ़ South Africa ने ड्रॉ खेला, मोकोएना ने दी लाइफलाइन

Dhruva Natchathiram Controversy : तमिल सिनेमा की सबसे बहुप्रतीक्षित स्पाई-थ्रिलर, जानिए क्यों अटका है Chiyaan Vikram की इस फिल्म का रास्ता

UGC NET 2026 Alert: PWD कैंडिडेट्स के लिए NTA ने खोला Scribe पोर्टल, 20 जून है Deadline

Travel Tips: अंडमान-Manali जैसा मजा आधे खर्च में! ये 5 Secret Places हैं Summer Trip के लिए परफेक्ट