Subendu Adhikari पर जरूरत से ज्यादा भरोसा बंगाल में BJP के लिए बना आत्मघाती फैसला

By Prabhasakshi News Desk | Jun 10, 2024

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की उम्मीद के विपरीत आए रिजल्ट पर सामाजिक कार्यकर्ता ने कहा कि 400 सीट न जीतने पर पार्टी के लोगों को निश्चित रूप से मंथन करना चाहिए। इसके अलावा विपक्ष द्वारा अल्पसंख्यकों को इकट्ठा करना और भाजपा के नेताओं का अहंकार भी पार्टी की जीत में बड़ी बाधा बना है। उन्होंने अग्निवीर और एनआरसी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि सरकार को इस प्रकार के कानून और योजनाओं को लेकर निश्चित रूप से पुनर्विचार करने की जरूरत है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर उन्होंने बताया कि वे राजनीति के लिए नहीं बने हैं लेकिन फिर भी पार्टी उनसे जबरदस्ती राजनीति करवा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की चुनाव में योजना मुफ्तखोरी को बढ़ावा देने की रही है। पार्टी देश का भविष्य बनाने का विचार नहीं करती। जबकि उसके उलट बीजेपी ने हमेशा देश की अर्थव्यवस्था और विकास को गति करने के वादे किए हैं। सामाजिक कार्यकर्ता ने दावा किया कि बीजेपी पिछली बार की तरह इस बार कड़े फैसले लेने में संकोच करेगी। क्योंकि अबकी बार बीजेपी की नहीं बल्कि एनडीए की सरकार बनी है।

प्रमुख खबरें

Womens Asia Cup 2026 | BCCI का बड़ा फैसला, भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने मोहसिन नकवी से नहीं ली ट्रॉफी

G20 Energy Meet के लिए Houston पहुंचे Manohar Lal, भारतीय प्रवासियों के योगदान को सराहा

Teej 2026: अखंड सौभाग्य और सुयोग्य वर के लिए 14 सितंबर को रखा जा रहा Hartalika Teej का निर्जला व्रत

Archery World Cup Final: धीरज बोम्मादेवरा ने रचा इतिहास, मेक्सिको में जीता ऐतिहासिक Gold Medal