आबकारी विभाग ने अवैध शराब बनाने वालों पर कार्यवाही की

By विजयेन्दर शर्मा | Feb 16, 2022

शिमला । आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी विभाग युनूस ने कहा कि विभाग की नूरपुर टीम द्वारा पंजाब के साथ लगते सीमान्त क्षेत्र छन्नी वैली में अवैध शराब बनाने वालों पर कार्यवाही की गई। विभाग द्वारा इस कार्यवाही में पंजाब आबकारी विभाग व पंजाब पुलिस की सहायता ली गई। इसके अतिरिक्त विभाग ने इंदौरा पुलिस थाना से भी इस कार्रवाई को पूर्ण करने के लिए पुलिस सहायता ली।

उन्होंने कहा कि आबकारी विभाग की नूरपुर टीम के सदस्यों ने पंजाब के सीमांत क्षेत्र में पंजाब आबकारी विभाग व पंजाब पुलिस के सहयोग से इस क्षेत्र में अवैध शराब बनाने वालों पर संयुक्त कार्यवाही की। विभाग को इस क्षेत्र में अवैध शराब के बनाने की सूचनाएं प्राप्त हो रही थी। लेकिन सीमान्त क्षेत्र होने की वजह से कार्यवाही करने में शुरू में कुछ कठिनाइयां आई। परंतु इसके बावजूद भी विभाग ने इस क्षेत्र में कार्यवाही की और (85000 लीटर लाहन) कच्ची शराब को कब्जे में लिया और कानूनी प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद अवैध शराब को नष्ट किया गया है।

इसे भी पढ़ें: भाजपा के सभी पार्षदों ने जनता का काम किया है , इस बार भी शिमला में नगर निगम भाजपा की बनेगी : भारद्वाज

यूनुस ने बताया कि विभाग अवैध शराब बनाने वालों पर कड़ी कार्यवाही कर रहा है और भविष्य में भी यह कार्यवाही आगे जारी रहेगी।

प्रमुख खबरें

Midterm Election में हार के बाद ट्रंप प्रशासन में पहला इस्तीफा, हरमीत ढिल्लों ने न्याय विभाग के AAG पद से दिया इस्तीफा

Pakistan के Punjab में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 12 लोगों की गई जान

उम्मीद है कि आप सभी दिल्ली के मौसम का आनंद ले रहे होंगे, AQI के गंभीर स्तर की ओर बढ़ने पर सुप्रीम कोर्ट का तंज

Bihar Police STF ने जब्त की 10 करोड़ रुपये की चरस, दो अलग-अलग अभियानों में महिला समेत 2 गिरफ्तार