आबकारी विभाग की अवैध शराब के खिलाफ मुहिम जारी, 6400 लीटर अवैध स्पिरिट पकड़ी

By विजयेन्दर शर्मा | Jan 28, 2022

शिमला  हिमाचल प्रदेश राज्य कर एवं आबकारी विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि विभाग द्वारा हिमाचल प्रदेश स्थित विभिन्न ट्रांसपोर्टर्स एवं लाॅजिस्टिक कंपनियों के गोदामों पर विभाग के अधिकारियों द्वारा आबकारी अधिनियम के अंतर्गत छापेमारी की जा रही है। ई-वे बिल की चेकिंग के दौरान मिले इनपुट्स के आधार पर कंपनी के कागज़ातों की गहनता से छानबीन की जा रही है।

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने केन्द्रीय वित्त मंत्री से भेंट की

विभाग के उड़नदस्ता मध्य क्षेत्र के सयुंक्त आयुक्त राज्य कर एवम आबकारी राकेश भारती ने बताया कि विभाग द्वारा अभी तक कुल 6400 लीटर इथाइल मेडिकल साॅल्यूशन रीजेंट को अपने कब्जे में लिया गया है और नियमानुसार कार्यवाही के उपरांत एफआईआर दर्ज की जा रही है।

प्रमुख खबरें

बिश्केक में पुतिन से मिले पीएम मोदी, रूस-यूक्रेन संघर्ष को बातचीत से सुलझाने पर दिया जोर

कौशांबी पटाखा फैक्टरी विस्फोट में 11 की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख और किया मुआवजे का ऐलान

पाकिस्तान के नारोवाल में गिराया गया सदी पुराना हिंदू मंदिर

बिश्केक में ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान से मिले पीएम मोदी, पश्चिम एशिया में शांति का किया समर्थन