विश्व कप में खेलने को लेकर उत्साहित लेकिन फिलहाल फोकस IPL पर: चहल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 16, 2019

मुंबई। अपना पहला विश्व कप खेलने को लेकर उत्साहित युजवेंद्र चहल ने कहा कि फिलहाल उनका फोकस आईपीएल में रायल चैलेंजर्स बेंगलोर के अभियान को ढर्रे पर लाने पर है। चहल को भारत की 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया जो 30 मई से इंग्लैंड में विश्व कप खेलेगी। 

इसे भी पढ़ें: अपनी फार्म को विश्व कप में जारी रखना चाहता हूं: मोहम्मद शमी

मुंबई इंडियंस के हाथों कल मिली हार के लिये उन्होंने किसी एक पर ठीकरा फोड़ने से इनकार करते हुए कहा कि यह टीम का खेल है। उन्होंने कहा, ‘‘आप किसी एक गेंदबाज को दोषी नहीं ठहरा सकते। यह टीम का खेल है । यदि हम हारे हैं तो मैं गेंदबाज होने के नाते उस हार को स्वीकार करता हूं।’’

प्रमुख खबरें

CWI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के Contract में 25% कटौती और Super50 टूर्नामेंट पर लगाई रोक

नेपाल में भारी बारिश के बाद Bihar में अलर्ट, गंडक और कोसी तटबंधों पर 24 घंटे निगरानी

CEC ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी पर अड़ी Congress, चंडीगढ़ में पुलिस ने वाटर कैनन से रोका

Fiscal Deficit को 4.3 प्रतिशत रखने के लिए Central Government लेगी 7.86 लाख करोड़ का कर्ज