Delhi-Srinagar Vande Bharat Train को लेकर Kashmir में उत्साह, स्थानीय लोगों व पर्यटकों ने जताई खुशी

By नीरज कुमार दुबे | Jan 10, 2025

जम्मू-कश्मीर में कटरा से बनिहाल तक भौगोलिक रूप से चुनौतीपूर्ण 'चढ़ाई वाले ट्रैक' पर तेज रफ्तार ट्रेन के हाल ही में सफल परीक्षण के साथ भारतीय रेलवे के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया। हम आपको बता दें कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पिछले महीने रियासी-कटरा खंड के पूरा होने की घोषणा की थी, जिसे लगभग तीन दशकों के काम के बाद कश्मीर को रेल मार्ग से देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम के तौर पर देखा गया था। कश्मीर को रेल मार्ग से देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने की महत्वाकांक्षी परियोजना 1997 में शुरू की गई थी, लेकिन भूवैज्ञानिक, स्थलाकृतिक और मौसम संबंधी चुनौतियों के कारण इसमें कई बाधाएं आईं।

अब जब यह साफ हो गया है कि जल्द ही ट्रेन सेवा के रूप में वंदे भारत कश्मीर को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ेगी तो स्थानीय निवासियों और पर्यटकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए केंद्र सरकार की जमकर तारीफ की है। हम आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही दिल्ली से श्रीनगर तक वंदे भारत ट्रेन सेवा का उद्घाटन करेंगे। यह ट्रेन सेवा मैदानों, पहाड़ी इलाकों, दुनिया के सबसे ऊंचे पुल सुरंगों और बर्फ से ढकी घास के मैदानों से होकर गुजरेगी और 13 घंटे में श्रीनगर पहुंच जाएगी।

इसे भी पढ़ें: Kashmir में आतंकियों को सबक सिखाने के बाद अब दिल्ली में दिखेगा खाकी का दम, इस तेज तर्रार IPS को मोदी सरकार ने दी ये बड़ी जिम्मेदारी

प्रभासाक्षी से बात करते हुए, स्थानीय निवासियों ने कहा कि यह सेवा कश्मीर को बिना किसी मौसम की बाधा के देश के बाकी हिस्सों से जोड़ेगी। लोगों ने कहा कि हमें यह जानकर खुशी हुई कि जल्द ही हम बिना किसी मौसम और सड़क की समस्या के कश्मीर से बाहर यात्रा कर सकेंगे, 13 घंटे के भीतर हम दिल्ली पहुंच सकते हैं।" एक अन्य स्थानीय व्यक्ति ने ऐसी पहल करने के लिए केंद्र सरकार की प्रशंसा की। वहीं पर्यटकों ने कहा कि सर्दियों में हवाई किराया आसमान छू जाता है वहीं ट्रेन का किराया किफायती है। 

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi पर Devendra Fadnavis का तीखा हमला, लगाया विदेशी साजिश का आरोप

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत