Exit Polls 2024: केरल-तमिलनाडु में INDIA गठबंधन को बढ़त, बीजेपी का भी खुल सकता है खाता

By अंकित सिंह | Jun 01, 2024

लेफ्ट बहुल केरल में इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया एग्जिट पोल का अनुमान है कि बीजेपी 2-3 सीटें जीतने की ओर अग्रसर है। यदि 4 जून को आंकड़े सच होते हैं, तो यह दक्षिणी राज्य में भाजपा के लिए एक बड़ी सफलता होगी। कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ को 17-18 सीटें मिलने की संभावना है। विशेष रूप से, कांग्रेस नेता राहुल गांधी वायनाड निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं, जहां वह मौजूदा हैं।

तमिलनाडु

इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया एग्जिट पोल 2024 ने भविष्यवाणी की है कि दक्षिणी राज्य में 39 लोकसभा सीटों में से सत्तारूढ़ डीएमके को 20-22 सीटें जीतने की संभावना है। उसकी सहयोगी कांग्रेस को 6-8 सीटें मिलने की संभावना है। लेकिन अपने दम पर चुनाव लड़ने वाली भाजपा के लिए भी मुस्कुराने की बात है, क्योंकि उसे 1 से 3 सीटें जीतने का अनुमान है। 39 संसदीय सीटों के लिए एग्जिट पोल के नतीजे आज जारी हो गए। इंडिया टीवी-सीएनएक्स एग्जिट पोल के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी को दक्षिणी राज्य में पांच से सात सीटें मिलती दिख रही हैं। बीजेपी 5-7 सीटों के साथ चौंका सकती है, डीएमके-कांग्रेस आगे रहेगी और उसे 22 से 28 सीट मिल सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: Karnataka Lok Sabha Election 2024: बीजेपी गठबंधन को 23-25 सीटें मिलने का अनुमान, INDIA ब्लॉक के खाते में जा सकती है 3-5 सीटें

एबीपी सीवोटर के मुताबिक डीएमके-कांग्रेस गठबंधन को 37 से 39 सीटें मिल सकती हैं, बीजेपी को 0 से 2 सीटें मिलने का अनुमान है। I.N.D.I.A. 46.3% वोट शेयर मिलने का अनुमान है, जबकि बीजेपी को 18.9% और एआईडीएमके को 21% वोट शेयर मिल सकता है। अन्य को 13.8% वोट मिल सकते हैं।

प्रमुख खबरें

भारत ने करोड़ों...कुछ सीखो, चुनाव को लेकर ट्रंप ने अमेरिकी प्रशासन को दिखाया आईना

BWF World Championship: घरेलू मैदान पर India का दमदार आगाज़, सभी 5 खिलाड़ियों ने जीते पहले Match

50 सेकंड के Video ने मचाया भारत में तहलका, पाकिस्तान के दूतावास को अपने ही नागरिकों के लिए क्यों जारी करनी पड़ी चेतावनी?

BJP ने Sandeep Pathak को क्यों चुना? क्या पंजाब में ध्वस्त करेंगे AAP का किला?