Exit Polls में लोगों की नब्ज नहीं दिखती, ‘INDIA’ गठबंधन 295 सीट जीतेगा : Shashi Tharoor

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 03, 2024

तिरुवनंतपुरम। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने सोमवार को कहा कि एग्जिट पोल लोगों की नब्ज के बारे में सटीक जानकारी नहीं देते हैं। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों का गठबंधन ‘इंडिया’ आम चुनाव में 295 सीट हासिल करेगा। विभिन्न एग्जिट पोल में अनुमान जताया गया है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) केंद्र की सत्ता में तीसरी बार वापसी कर रही है। थरूर ने कहा कि कांग्रेस एग्जिट पोल को ‘संशय’ की नज़र से देखती है। देश में सात चरणों में हुए लोकसभा चुनाव की मतगणना मंगलवार को होगी। थरूर ने कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे के बयान का हवाला देते हुए कहा कि ‘इंडिया’ गठबंधन को 295 से ज्यादा सीट मिलेंगी। 

थरूर ने कहा, “हम इसे (एग्जिट पोल के नतीजों को) संदेह और अविश्वास से देख रहे हैं। हमने पूरे देश में प्रचार किया है। हमें भी पता है कि लोगों की नब्ज क्या है, और हमें नहीं लगता कि यह इस पोल में सटीक रूप से परिलक्षित है।” यदि किसी एग्जिट पोल में कहा गया है कि भाजपा केरल में सात सीट जीत सकती है, तो उसे या तो लू लग गई है या फिर राज्य के बारे में कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा, “ कुछ एग्जिट पोल तो हास्यास्पद भी हैं। अगर किसी राज्य में पांच सीट हैं तो वे कहते हैं कि भाजपा छह सीट जीतने जा रही है।” 

इसे भी पढ़ें: BJP के नेतृत्व वाले NDA को 450 सीट मिलेंगी : Uma Bharti

उन्होंने कहा कि तिरुवनंतपुरम केरल में भाजपा का सबसे मजबूत क्षेत्र माना जाता है, जहां वे दो बार दूसरे स्थान पर रहे और इस बार भी उनके दूसरे स्थान पर आने की अच्छी संभावना है, लेकिन अभी उनके जीतने की संभावना बहुत कम है।” थरूर ने कहा कि यूडीएफ को चिंतित होने की कोई वजह नहीं है। थरूर ने तिरुवनंतपुरम में हुए चुनाव को त्रिकोणीय मुकाबला बताया, लेकिन कहा कि उन्हें जीत का पूरा भरोसा है। थरूर के खिलाफ भाजपा से केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर और भाकपा उम्मीदवार पी. रवींद्रन मैदान में थे।

प्रमुख खबरें

Electronics Export में 57% की रिकॉर्ड उछाल, लेकिन China और Taiwan पर निर्भरता अब भी बड़ी Challenge

Ferran Torres छोड़ेंगे Barcelona: PSG के साथ 50 Million Euro के बड़े Transfer सौदे पर लगी मुहर

Manchester United नहीं करेगा 100 Million का मेगा सौदा, कोच Michael Carrick ने Transfer Strategy पर तोड़ी चुप्पी

Cristiano Ronaldo-Georgina Rodriguez Marriage: न सितारे न शोर, सिर्फ 5 बच्चों के सामने सादगी से की शादी