प्रवासियों को खदेड़ेंगे, पनामा को वापस लेंगे, खत्म होगा थर्ड जेंडर, US President Donald Trump के 10 बड़े फैसले

By अभिनय आकाश | Jan 21, 2025

"मैं बड़ा सोचना पसंद करता हूं। मेरे लिए ये हमेशा से आसान रहा है। मेरा मानना है कि सोचना तो हैं ही फिर बेहतर ये है कि बड़ा ही सोच लें। ज्यादातर लोग छोटा सोचते हैं और सफलता से दूर रह जाते हैं। फैसले लेने से डरते हैं और जीत नहीं पाते। ऐसे में हम जैसे लोग बाजी मार लेते हैं।"

इसे भी पढ़ें: सबसे आगे बैठे नजर आए मोदी के जय, ट्रंप की शपथ में भारत की ताकत आप भी जरा देख लो!

1. अमेरिकी ऊर्जा पर फोकस

इसका उद्देश्य अमेरिकी ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देना है। दुनियाभर में अमेरिकी ऊर्जा का निर्यात करेंगे। अलास्का में ऊर्जा विकास को प्राथमिकता दी जाएगी।

2. अवैध प्रवासी की एंट्री बंद होगी

अमेरिकी सीमा शुल्क एवं सीमा सुरक्षा सीबीपी वन कार्यक्रम बंद। इससे प्रवासियों को एक एप के माध्यम से प्रवेश के लिए अपॉइंटमेंट लेने की अनुमति देता था।

3. मैक्सिको बॉर्डर सील होगा

अमेरिका में घुसपैठ रोकने के लिए मैक्सिको बॉर्डर पर इमरजेंसी लगेगी। सेना तैनात की जाएगी। इसके लिए बॉर्डर पर दीवार बनाने का काम तेज होगा।

4. ट्रांसजेंडर सिस्टम खत्म

 अमेरिका में ट्रांसजेंडर सिस्टम खत्म करेंगे। आज से संयुक्त राज्य अमेरिका सरकार की आधिकारिक नीति में दो ही जेंडर होंगे। पुरुष और महिला।

5. इलेक्ट्रिक गाड़ियां

ग्रीन न्यू डील को समाप्त कर देंगे और अमेरिका में इलेक्ट्रिक वाहनों की अनिवार्यता को रद्द कर देंगे, जिससे हमारा ऑटो उद्योग बच जाएगा।

इसे भी पढ़ें: China या भारत? शपथ लेने के तुंरत बाद अब ट्रंप का किस देश के दौरे पर जाने का है प्लान, रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा!

6. ड्रग माफियाः अब से विदेशी आतंकी होंगे

इन्हें विदेशी आतंकी घोषित करेंगे। किसी भी तरह के विदेशी गिरोहों के खात्मे के लिए विदेशी शत्रु अधिनियम 1978 लागू किया जाएगा।

7. गल्फ ऑफ अमेरिका

ट्रम्प ने भाषण की शुरुआत में फिर से कहा- अब से कुछ ही समय बाद, हम मैक्सिको की खाड़ी का नाम बदलकर अमेरिका की खाड़ी रखने जा रहे हैं। 

8. पनामा नहर वापस लेंगे

पनामा नहर हमने पनामा को गिफ्ट की, लेकिन इसका संचालन चीन कर रहा है। हमने इसे चीन को नहीं दिया था। और हम इसे वापस ले रहे हैं।

9. विदेश पर टैरिफ

दूसरे देशों को समृद्ध बनाने के लिए अपने नागरिकों पर टैक्स लगाने के बजाय, हम अपने नागरिकों को समृद्ध बनाने के लिए विदेशी देशों पर टैरिफ और कर लगाएंगे।

10. अमेरिका फर्स्ट

अमेरिका पहले खुद को देखेगा, फिर दुनिया को ट्रम्प ने कहा कि चार साल के दौरान अमेरिका की सेनाएं दुनिया के कई देशों में तैनात रहीं। बाइडेन सरकार ने विदेशी सरहदों को सुरक्षित रखने के लिए अमेरिकी सेनाओं को भेजा, लेकिन अपने देश की ही सरहदों को सुरक्षित नहीं रख पाए। हमारे देश में अवैध प्रवासी घुसपैठ करते रहे। लेकिन अब अमेरिका पहले अपनी सरहदों को सुरक्षित करेगा उसके बाद ही दुनिया के बारे में सोचेगा।

प्रमुख खबरें

एक ही दिन दो बड़े Air Crash, France और Saudi Arabia में 25 लोगों ने गंवाई जान

TIAS Convocation: Prof. Sanjay Dwivedi बोले- AI के दौर में Digital Transformation के लिए तैयार हों छात्र

New Delhi में चर्चा, जब Indira Gandhi की Emergency के खिलाफ भवानी प्रसाद मिश्र की कलम बनी हथियार

Awami League को बचाने की जंग, Sheikh Hasina का ऐलान, बोलीं- हर साजिश तोड़कर इसी साल लौटूंगी वतन