पहाड़ों में चाहिए Peace और सुकून? Summer Vacation के लिए बेस्ट हैं उत्तराखंड की ये 5 Offbeat Destinations

By दिव्यांशी भदौरिया | Apr 20, 2026

दिल्लीवासी गर्मियों की छुट्टियों पर पहाड़ों पर जरुर घूमने जाते हैं। अब शिमला, मसूरी, कुल्लू जैसी जगहों पर जाकर ज्यादातर लोग ऊब चुके हैं और यहीं भीड़ हमेशा लगी रहती है। क्या आप भी समर वेकेशन के लिए ऑफबीट जगहों की तलाश में है। इस लेख में हम आपको बताएंगे उत्तराखंड के लिए ये 5 ऑफबीट डेस्टिनेशन। जहां पर सुंदर नजारों के साथ पहाड़ों की शांति आपका मन मोह लेगा। इन जगहों पर आ ट्रैकिंग भी कर सकते हैं। 

उत्तराखंड में नैनीताल से आगे मुक्तेश्वर पड़ता है, जो कि पियोरा वहां के स्थानीय लोग इसे पियोड़ा कहते हैं। गांव सुंदरता देखकर टूरिस्ट यहां जरुर आते हैं। यह गांव मुक्तेश्वर से सिर्फ 10 किमी की दूरी पर है। इसके पास ही कपिलेश्वर महादेव मंदिर है, जो नदी किनारे बसा है। यहां के सुंदर नजारे आपको मंत्रमुग्ध कर देंगे, शांत औऱ सुकून वाली जगह पर कुछ पल बिताने से यहां पर होटल के अलावा कई सारे होम स्टे मिल जाएंगे। 

खिरसू

समर वेकेशन के लिए यह ऑफबीट जगह सबसे बेहतरीन है। यहां पर दूर-दूर तक सिर्फ शांति और पहाड़ों की सुंदरता नजर आती है। खिरसू छोटा सा हिल स्टेशन है जो अभी इतना पॉपुलर नहीं हुआ है। यहां आपको पुराने मंदिर और घने जंगल देखने को मिलेंगे। इस जगह पर एडवेंचर के शौकीन कैंपिंग के लिए आते हैं। आपको बता दें कि, ये हिल स्टेशन पौड़ी गढ़वाल से मात्र 15 किमी दूर है। जहां पर आप प्राइवेट कैब या टैक्सी से जा सकते हैं। 

ग्वालदम

गर्मियों की छुट्टियों के लिए ग्वालदम हिल स्टेशन काफी परफेक्ट जगह हो सकती है। पहाड़ो पर घूमने के शौकीन लोगों बेस्ट जगह है। यहां पर एकदम शांत वातावरण रहता है। ग्वालदम बैजनाथ से 22 किमी और बागेश्वर से 45 किमी दूर है। यदि आप नैनीताल जा रहे हैं तो यह 149 किमी की दूरी पर है। यहां पर आपको कई सारी झील और पहाड़ों के सुंदर नजारे हैं। 

डार्मा वैली

डार्मा वैली में दुगजू और दांतू गांव टूरिस्ट के बीच फेमस हैं। यहां से पंचचूली की पहाड़ियां दिखाई देती है। समर वेकेशन के लिए यह सबसे अच्छी जगहों में से एक है। 

कसार देवी

अल्मोड़ा में बनी ये जगह अपने सिद्धपीठ के लिए जानी जाती है। इसके साथ ही इस जगह को बहुत अधिक मैग्निटक फील्ड के लिए जाना जाता है। इस जगह को वैन एलन बेल्ट के लिए जाना जाता है। यहां पर लाखों लोग हर साल आते है। इस बार समर वेकेशन में निगेटिव एनर्जी दूर करनी है तो कसार देवी जरुर जाएं। 

प्रमुख खबरें

Katrina Kaif के Postpartum Look पर उठे सवाल, डिलीवरी के बाद शरीर को रिकवर होने में क्यों लगता है वक्त

यौन शोषण के मामले में बृजभूषण शरण सिंह की बढ़ेंगी मुश्किलें? फिर कोर्ट पहुंचीं 4 महिला रेसलर, याचिका में फैसले को पुरानी सोच वाला बताया

IIT Bombay पहुंचे Ramdas Athawale, प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला पर कार्रवाई की उठाई मांग

Juhu में एक लड़की को देखकर क्यों बेचैन हो गई थीं Tillotama Shome? पोस्ट में बताया पूरा अनुभव