Explosion US Military Explosives Plant | अमेरिका में विस्फोटक प्लांट में महाविस्फोट, 19 लोग हुए लापता, 24 KM दूर तक महसूस हुए झटके

By रेनू तिवारी | Oct 11, 2025

अमेरिका में टेनेसी के एक ग्रामीण क्षेत्र में विस्फोटकों के एक संयंत्र में शुक्रवार को विस्फोट होने के बाद से कम से कम 19 लोग लापता हैं जिनके मारे जाने की आशंका है। टेनेसी में गोला-बारूद संयंत्र में हुए विस्फोट के सटीक कारण के बारे में अभी भी सवाल बने हुए हैं, क्योंकि 19 लोग अभी भी लापता हैं और कम से कम चार लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इसे भी पढ़ें: भारतीय वायु सेना का 93वां वार्षिक उत्सव: 'ऑपरेशन सिंदूर' से जुड़ा मेन्यू कार्ड हुआ वायरल

हम्फ्रेज काउंटी के शेरिफ क्रिस डेविस ने सेना के लिए विस्फोटकों की आपूर्ति और शोध करने वाली कंपनी ‘एक्यूरेट एनर्जेटिक सिस्टम्स’ में हुए विस्फोट की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह बेहद भयावह और दिल दहला देने वाला दृश्य है। डेविस ने कहा कि वह इस त्रासदी से प्रभावित तीन परिवारों को जानते हैं। उन्होंने कहा कि कई लोग मारे गए

हालांकि उन्होंने मृतक संख्या नहीं बताई। उन्होंने 19 लापता लोगों को ‘‘आत्मा’’ कहकर संबोधित किया। उन्होंने बताया कि विस्फोट सुबह लगभग पौने आठ बजे हुआ। फुटेज में पहाड़ी स्थान पर स्थित कंपनी परिसर सुलगता दिख रहा था। उन्होंने बताया कि मलबा कम से कम आधा मील के क्षेत्र में बिखरा हुआ था और 15 मील (24.1 किलोमीटर) से भी अधिक दूर तक लोगों ने विस्फोट के झटके महसूस किया।

कंपनी की वेबसाइट के अनुसार, वह नैशविले से लगभग 60 मील (97 किलोमीटर) दक्षिण-पश्चिम में बक्सनॉर्ट क्षेत्र में विस्फोटक और गोला-बारूद का प्रसंस्करण करती है। यह अभी तक पता नहीं चल पाया है कि इस कारखाने में कितने लोग काम करते थे या विस्फोट के समय कितने लोग वहां मौजूद थे।

प्रमुख खबरें

TMC में बागी नेताओं की वापसी नहीं होगी, Abhishek Banerjee ने रैली में किया साफ

Rishabh Pant के 50 Test के बाद Ravichandran Ashwin की दो टूक सलाह: अब टीम की जरूरत के हिसाब से खेलें

Abhishek Banerjee के PA Sumit Roy की याचिका पर सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट, 31 अगस्त तय

बांग्लादेश के धोखे का भारत करेगा इलाज, 24 घंटे में ढाका पर 3 बड़े प्रहार