रूसी युद्धपोत के काला सागर बेड़े के मुख्यालय में विस्फोट, छह लोग घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 01, 2022

कीव,  1 अगस्त (एपी)। रूसी युद्धपोत के काला सागर बेड़े के मुख्यालय में रविवार को ड्रोन के जरिए किये गए विस्फोट में छह लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। क्रीमिया के सेवस्तोपोल शहर स्थित मुख्यालय में विस्फोट के बाद रूसी नौसेना दिवस अवकाश को रद्द कर दिया गया। रूस ने 2014 में क्रीमिया पर आक्रमण कर उसे अपना हिस्सा बना लिया था।

प्रमुख बंदरगाह शहर माइकोलीव के मेयर विताली किम ने कहा कि बमबारी में यूक्रेन के अमीर शख्स ओलेक्साई वदुर्तुस्की और उनकी पत्नी की मौत हो गई। वदुर्तुस्की अनाज भंडारण और निर्यात कारोबार से जुड़े थे। यूक्रेन के उत्तर में रूस की सीमा के पास सूमी क्षेत्र में बमबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई। क्षेत्रीय प्रशासन ने यह जानकारी दी। एक दिन पहले, दोनेत्सक के गवर्नर पावलो किलिलेंको ने कहा कि क्षेत्र में हमलों में तीन लोगों की मौत हो गई।

इस क्षेत्र में आंशिक रूप से रूसी अलगाववादियों का नियंत्रण है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के एक सलाहकार मिखाइलो पोडोलियाक ने रविवार को ट्वीट कर कहा कि शुक्रवार को एक धमाके में मारे गए 53 यूक्रेनी बंदियों की तस्वीरों से पता चलता है कि ओलेनिवका में इमारत के भीतर ही यह विस्फोट हुआ जिसपर रूस ने कब्जा कर रखा है।

प्रमुख खबरें

Russian Army में भर्ती न हों भारतीय नागरिक, Ministry of External Affairs ने जारी की एडवाइजरी

Allahabad High Court का निर्देश, पुलिस थानों में 24 घंटे चालू रहने चाहिए CCTV कैमरे

Delhi में सबसे गोल-मटोल कुत्ते के खिताब के लिए Gola और Gugu के बीच फाइनल मुकाबला

सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार: AAP ने मंत्री Parvesh Verma के खिलाफ ACB में दर्ज कराई शिकायत