Kerala तट के पास सिंगापुर के झंडे वाले जहाज में विस्फोट, धमाके के बाद आसमान में छाया धुआं, 4 लापता, 5 घायल

By अभिनय आकाश | Jun 09, 2025

केरल के तट पर सिंगापुर के झंडे वाले कंटेनर जहाज एमवी वान हाई 503 में विस्फोट की सूचना मिली, जिसके बाद भारतीय नौसेना ने तुरंत कार्रवाई की। यह घटना सुबह करीब 10:30 बजे हुई और सबसे पहले मुंबई में समुद्री परिचालन केंद्र (एमओसी) ने इसकी सूचना दी, जिसने कोच्चि के अपने समकक्षों को सूचना दी। जहाज के डेक के नीचे विस्फोट तब हुआ जब जहाज कोलंबो से मुंबई जा रहा था। जहाज 7 जून को कोलंबो से रवाना हुआ था और इसे 10 जून तक मुंबई पहुंचना था। अधिकारियों के अनुसार, एमवी वान हाई 503 एक 270 मीटर लंबा कंटेनर जहाज है, जिस पर सिंगापुर का झंडा लगा है और जिसका ड्राफ्ट 12.5 मीटर है। 

इसे भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर के बाद लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई को किया गया पदोन्नत, DGMO का कार्यभार भी संभालते रहेंगे

भारतीय नौसेना ने आईएनएस सूरत को डायवर्ट किया और आईएनएस गौरदा से रवानगी की योजना बनाई। इंडियन कोस्टल गार्ड  ने बचाव और आकलन के लिए सीजी डोर्नियर सहित कई संपत्तियों को तैनात किया। रक्षा जनसंपर्क अधिकारी द्वारा साझा किए गए एक वीडियो क्लिप में सिंगापुर ध्वज वाले कंटेनर जहाज एमवी वान हाई 503 से धुएं का घना गुबार निकलता हुआ दिखाई दे रहा है, जिसमें सोमवार सुबह केरल तट के पास विस्फोट हो गया था।

प्रमुख खबरें

SIA Investigation: वंधामा नरसंहार के 23 कश्मीरी पंडितों को इंसाफ दिलाने के लिए एक्टिव हुई सुरक्षा एजेंसियां

Chandrababu Naidu ने 1107 किमी Kharagpur-Amaravati हाईवे मंजूरी पर जताया आभार

Ayodhya में Sawan में मछली दावत पर बवाल, कांग्रेस नेता ने दिया संवैधानिक अधिकार का हवाला

भारत बनेगा Global Market का सरताज, 2036 तक Affluent Consumers की रेस में जीतेगा